Bihar Politics: INDIA गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की राह नहीं आसान, JDU ने कह दी ये बड़ी बात

Bihar India Alliance Seat Sharing: बिहार में लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने मंथन शुरू कर दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद के आसार भी नज़र आ रहे हैं। जदयू के दिग्गज नेता मंत्री बिजेंद्र यादव सीट शेयरिंग को सेकर बड़ी बात कह दी है।

मंत्री बिजेंद्र यादव ने लोकसभा सीटों पर समझौता नहीं होने की बात करते हुए कहा कि बिहार में जदयू के के 16 सीटों पर सांसद हैं। इस मामले में कुछ भी समझौता नहीं होगा। 16 सीटों के बाद बिहार में बची हुई 24 राजद, कांग्रेस समेत अन्य दल बंटवारा कर लें।

The path of seat sharing between INDIA alliance is not easy, JDU said this big thing, Bihar Politics

सीटों पर जेडीयू तो 16 सीट पर लड़ेगी ही, इस पर कोई समझौता नहीं होगा. इसके बाद बिहार में जो सीट बचती है, उसे राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी आपस में बांट ले। बिजेंद्र यादव ने कहा कि जदयू की सीटिंग सीट पर कोई चर्चा नहीं की जाएगी। 24 सीटें कम नहीं है।

बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में जदयू ने राजद के साथ गठबंधन किया था। राजद के साथ पहले से ही गठबंधन में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां शामिल थीं। इसलिए राजद को चाहिए कि उन दलों के साथ रायशुमारी कर 24 सीटों के बंटवारे पर राह तलाश ले। उन्होंने सीटों की अदला बदली के संकेत दिए हैं।

विजेंद्र यादव ने कहा कि गठबंधन में कुर्बानी भी देनी पड़ती है, इसलिए कुछ सीटों पर जदयू अदला बदली कर सकती है, लेकिन 16 सीटों से कम सीटों पर चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही पैदा नहीं हो सकता है। जदयू किसी भी सूरत में जीती हुई सीट नहीं छोड़ेगी।

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जदयू नेताओं को जो बयान आ रहे हैं। इस मामले में सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि लोकसभा चुनाव से पहले अगर बिहार में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों में तालमेल नहीं बैठी तो आगामी चुनाव में काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+