Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन की 50 दिन पहले ही पड़ चुकी थी नींव, जब CM नीतीश ने...

Bihar Political News: बिहार में हुई सत्ता परिवर्तन ने सभी लोगों को चौंका दिया है, किसी को भी यक़ीन नहीं था कि सीएम नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे। लेकिन ऐसा हुआ और नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर बिहार में सियासी खेला कर दिया।

बिहार में अचानक सियासी फ़िज़ा नहीं बदली है, इसकी नींव 50 दिन पहले ही रख दी गई हुई थी। जब 10 दिसंबर 2023 को सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक कार्यक्रम के दौरान मुलाक़ात की थी।

The foundation of change of politics in Bihar had already been laid 50 days ago, when CM Nitish...

2022 में नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से रिश्ता तोड़ा और महागठबंधन के साथ सरकार बनाई। राजद-जदयू नेताओं के बीच मतभेद भी हुए लेकिन सरकार चलती रही है। 10 दिसंबर 2023 को एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पहली बार नीतीश कुमार की मुलाक़ात अमित शाह से हुई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई नीतीश कुमार की मुलाक़ात के बाद से ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की कहानी शुरु हो गई। इस मुलाक़ात के बाद 29 दिसंबर 2023 को सीएम नीतीश कुमार जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई।

जदयू की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पद से हटाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी ली। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 16 दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखा।

NDA में नीतीश कुमार के लिए दरवाज़े बंद हैं, वापसी की क्या संभावनाएं है। इस पर अमित शाह ने कहा था प्रस्ताव आने पर विचार करेंगे। इसके बाद से ही यह सुगबुगाहट तेज़ हो गई थी कि नीतीश कुमार बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले हैं। अब सभी अटकलों पर वीराम लगा और नीतीश कुमार भाजपा के साथ बिहार में सत्ता संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+