Bihar Niyojit Teachers: नियोजित शिक्षकों को तो मिल गया तोहफ़ा, जो पहले से थे उन्हें क्या लाभ मिलेगा?
Bihar Niyojit Teachers: चुनावी मौसम में नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों को तोहफ़ा देकर मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने पर मुहर लग गई है। लेकिन सवाल अब भी बाकी है।
नियोजित शिक्षकों का कहना है कि सरकार की तरफ़ से सराहनीय पहल की गई है। हम लोग काफ़ी अरसे से इसकी मांग कर रहे थे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंज़ूरी मिल गई है।

इसके साथ ही प्रदेश के करीब पौन चार लाख नियोजित शिक्षकों को नीतीश सरकार ने नये साल का तोहफ़ा दिया है। राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद अब कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही विशिष्ट शिक्षक पद के नाम में का भी संशोधन हुआ है।
सूत्रों की मानें तो नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा तो मिलेगा ही, इसके साथ ही बीपीएससी पास वैसे नियोजित शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से आज़ादी मिलेगी, जो मेरिट के साथ क्वालिफाइंग मार्क्स पूरा कर चुके हैं। वहीं अब विशिष्ट शिक्षक पद नाम में संशोधन के बाद नियोजित शिक्षक, सहायक अध्यापक के बुलाए जाएंगे।
नियोजित शिक्षकों राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद मिलने वाली सुविधाओं का का लाभ पाने के लिए सक्षमता परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद ही नियोजित शिक्षकों को सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए नियोजित शिक्षक लगातार कोशिश कर रहे थे।
नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का लाभ पाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ़ सक्षमता परीक्षा लेने की ज़िम्मेदारी मिलेगी। नियोजित शिक्षकों को तो राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया है, लेकिन एक सवाल अब भी बाकी है। जो शिक्षक पहले से राज्यकर्मियों का दर्जा पा रहे थे। उन्हें सरकार की तरफ़ से क्या तोहफ़ा मिलेगा?












Click it and Unblock the Notifications