बिहार: बंदूकें लहराते वीडियो वायरल कर रहे अपराधी, दहशत में आमजन
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय इन दिनों तमंचे और कारवाइन रखकर डराने वालों से दहशत में है। यहां आपराधिक घटनाएं इस कदर बढ़ रही हैं कि अपराधियों में जरा भी खौफ नहीं है। वे खुलेआम मौत और बंदूक वाली शान का खेल रहे हैं। हाल ही यहां छात्रावास में हथियारों के जरिए 4 छात्रों के साथ अमानवीय वारदात सामने आई थी, अब एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नाबालिग युवक अपने हथियारों को दिखा रहा है।

खुलेआम किया अवैध हथियारों का प्रदर्शन
एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, वह बेगूसराय थाना इलाके में एक नाबालिग युवक का बताया जा रहा है। युवक के पास कइ कारवाईन और पिस्टल हैं, वह इन्हें ऐसे दिखा रहा है जैसे जुर्म की दुनिया का कोई बड़ा अपराधी हो। इससे पहले भी कुछ युवक अपनी बंदूकें लहराते दिख चुके हैं। इस तरह के बढ़ते ट्रेंड से बेगूसराय के आमजन दहशत में जी रहे हैं।

यूं हुई युवक की पहचान
स्थानीय जानकार कहते हैं कि मनचलों के इस नए ट्रेड को देखकर अपराधियों की कारसतानी का पता चलता है। यह विडियो यष राज नामके युवक का है, जो कि बिहट का रहने वाला है। कई अपराधिक वारदातें कर चुका है। उसने गढहारा के रहने वाले गुलशन कुमार नामक एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया था। संभवत: इलाके में अपनी दहशत कायम करने के लिए वह हथियारों को लहराते वीडियो शोसल मीडिया पर डाल रहा है। उसके पिता का नाम सिंकदर सिंह है।
ये भी पढ़ें: 15 राउंड फायरिंग कांड को 24 घंटे भी नहीं बीते कि बनारस में बंदूक ने बनाया दंपति को निशाना, बेटा बाल-बाल बचा












Click it and Unblock the Notifications