सृजन घोटाला: तेजस्वी यादव निकालेंगे सृजन के दुर्जनों की विसर्जन यात्रा
पटना। बिहार में हुई अब तक के सबसे चर्चित सृजन घोटाला को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार के संरक्षण में यह घोटाले का खेल खेला जा रहा था। हालांकि घोटाला उजागर होने के बाद बिहार सरकार ने इसकी जांच सीबीआई के हवाले कर दी है। इस घोटाले को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के खिलाफ सृजन यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा को सृजनों के दुर्जनों का विसर्जन यात्रा का नाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बातचीत के दौरान इस घोटाले में सफेदपोश लोगों को बेनकाब करने के लिए सृजन यात्रा निकालने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहां कि यह यात्रा बिहार के भागलपुर से निकाली जाएगी जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मौजूद रहेंगे। साथ ही राजद नेताओं के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और जनता उनके साथ रहेगी। यह यात्रा नीतीश और मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार की पहली यात्रा होगी।

बता दें कि आज से 1 महीने पहले बिहार के भागलपुर में चल रही सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड में फर्जी हस्ताक्षर के जरिए करोड़ों रुपए की हेरा फेरी का मामला सामने आया था। मामला सामने आते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई और इसमें दोषी कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। जैसे जैसे मामले की जांच बढ़ी घोटाले की राशि बढ़ती चली गई। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की और सीबीआई अधिकारी अब जांच के लिए बिहार के भागलपुर पहुंच चुके हैं।
जांच के दौरान सरकारी कोष का चूना लगाने वाले सृजन घोटाले की जांच में अब तक सीबीआई को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जिसके आधार पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वही इस घोटाले में कई IAS अधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ बैंक कर्मी की मिलीभगत की बात सामने आई है जिससे सीबीआई अधिकारी पूछताछ की तैयारी कर रही है। साथ ही इस घोटाले में सुशील मोदी की चचेरी बदन रेखा मोदी का नाम सामने आने के बाद मामले ने नया रंग ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications