बाढ़ पीड़ितों को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, पीएम से भी की मिलने की मांग

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम से मांग है कि बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका के चलते होने वाले नुकसान और नदी जोड़ने की योजना के महत्व के संदर्भ में राज्यहित में उनके नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलकर उचित मांगों को रखे।

tejashwi yadav written letter to cm nitish kumar

तेजस्वी यादव ने पत्र में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, सर्वविदित है कि बिहार देश का एक ऐसा राज्य है जो प्रतिवर्ष बाढ़ की भयानक विभीषिका के साथ-साथ सुखाड़ की गंभीर समस्याओं को भी झेलता है जिससे प्रतिवर्ष करोड़ो लोग प्रभावित होते हैं, हजारों लोगों की असामयिक मृत्यु होती है तथा अरबों रूपयों की फसल व जान-माल की क्षति होती है।

बिहार के कम-से-कम 20 जिले सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सीवान, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, कटिहार, वैशाली, पटना आदि ऐसे हैं जो प्रत्येक वर्ष बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। बिहार की बाढ़ समस्या के समाधान हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिर्फ घोषणाएं ही की जा रही है, लेकिन इस समस्या के स्थायी एवं ठोस समाधान की दिशा में ईमानदार कोशिश नहीं हो रही है।

तेजस्वी ने लिखा है कि उपर्युक्त गंभीर समस्याओं के निदान हेतु कई नहरों एवं बराजों के निर्माण कराने के साथ-साथ राज्य की नदियों को जोड़ने की माँग पहले से की जाती रही है तथा वर्ष 2011 में राज्य में River Linking Projects की घोषणा की गई थी। इसमें राज्य की कई नदियों को जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं यथा-बागमती-बूढ़ी गंडक लिंक, बूढ़ी गंडक-बाया-गंगा लिंक, कोसी-बागमती-गंगा लिंक आदि की बात कही गई थी। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2019 में इनमें से मात्र एक ''कोशी-मेची'' नदी को जोड़ने की योजना को क्लियरेंस दिया था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस योजना का कार्यान्वयन अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+