बिहारः स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के बदलाव को लेकर तेजस्वी का तंज, लिखा- धूल चेहरे पर जमी है और साफ...

पटना। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले की गंभीरता को देखते हुए नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत को हटाकर बिजली कंपनी के सीएमडी तथा आपदा प्रबंधन व ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। इसी मामले को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की है।

Recommended Video

    Bihar में स्वास्थ्य सचिव के बदले जाने पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav tweet about health secretary changed in epidemic

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि धूल चेहरे पर जमी है और वो आईने बदल रहे हैं। बिहार एकलौता ऐसा प्रदेश है जहां कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग को तीसरा प्रधान सचिव मिला है। अब आपदा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग एक ही अधिकारी देखेंगे तो शायद बांकी सब नाबालिक होंगे क्योंकि कारण सभी जानते हैं।

    साथ ही उन्होंने यह भी लिखा नीतीश जी काल कोठरी से निकलिये। मुख्यमंत्री जी सबसे पहले अपने महा असफल स्वास्थ्य मंत्री को हटाइये जिनके कार्यकाल में कितनी बहनों का सुहाग छिन गया, कितनी माओं की कोख सुनी हुई, चमकी से लेकर कोरोना में उन्होंने लापरवाही और अगंभीरता की पराकाष्ठा पार की है। वाह ताली आप बटोरियेगा और गाली प्रधान सचिव को मिले। बता दें कि नए सचिव आज से अपना कामकाज संभाल रहे हैं। इसके पहले कोरोना काल में ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के स्‍थान पर कुमावत को लाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+