Bihar Politics: वह जब भी बिहार आते हैं, 'म' का खूब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन 'म' से यह भूल जाते हैं- तेजस्वी

Tejashwi Taunt On PM Modi: बिहार में सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज़ हो चुका है। पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता लगातार चुनावी सभा कर रहे हैं। हाल ही में भाजपा उम्मीदवार के लिए पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर ज़ोरदार निशाना साधा।

पीएम मोदी की बयानबाज़ी के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया। केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पीएम मोदी पर 'म' शब्द को लेकर तंज़ भी कसा। तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टनाटन माहौल है, भाजपा हो गई सफाचट।

Tejashwi Yadav Taunt To PM Modi Said He Is Using M Word But Forgot M For Mahngai In Speech

हर साल एक लाख रुपये महिलाओं को मिलेंगे खटाखट, एक करोड़ नौकरियां देंगे फटाफट, इंडिया गठबंधन पर वोट पड़ रहा ठकाठक। वहीं तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिहार जब भी आते हैं, सिर्फ म.. शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

मोदी जी का एजेंडा म से मटन, म से मछली, म से मंगलसूत्र, म से मस्जिद और म से मंदिर है, लेकिन वह म से महंगाई भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी, तेजस्वी यादव को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। मालूम है क्यों- क्योंकि मेरा कसूर सिर्फ़ इतना है कि मैंने गरीबों की आवाज़ को बुलंद किया, उनकी आवाज़ उठाई।

तेजस्वी यादव ने भोजपुरी अंदाज़ में कहा कि जब हमार बाबूजी ना डरईले, त बेटा डराई हो...। 17 महीने में हमने 5 लाख युवाओं को रोज़गार दिया। आधे रास्ते में चाचा ने पलटी मार दी, नहीं तो 8 लाख लोगों को नौकरी दे देते।

75 साल की उम्र में नरेन्द्र मोदी और पांच साल मांग रहे हैं, जबकि नौजवानों के अग्निवीर योजना के तहत चार साल में रिटायर कर रहे हैं। 18 साल में नौजवानों को ज्वाइनिंग और 22 साल में रिटायर कर रहे हैं। 22 साल में रिटायर होने के बाद नौजवान क्या करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+