VIDEO: पर्चा भरने से पहले तेजस्वी ने तेजप्रताप के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव आद राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरने के लिए रवाना हो चुके हैं। पटना से राघोपुर के लिए निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने अपनी मां, पिता और बड़े भाई तीनों का आशीर्वाद लिया। तेजस्वी यादव को उनकी मां और बिहार के पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने दही चीनी खिलाकर विदा किया।
Recommended Video

इस दौरान तेजस्वी ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बड़े भाई तेजप्रताप यादव के नामांकन में शामिल होने वाले तेजस्वी को उनके नामांकन में भी बड़े भाई तेजप्रताप यादव का पूरा साथ मिला। राबड़ी यादव के आवास पर दोनों भाइयों की मौजूदगी रही। इस दौरान तेजस्वी ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव का भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
हालांकि राजद सुप्रीमो लालू की गैरमौजूदगी इस दौरान पूर्ण रूप से देखने को मिली। तेजप्रताप और तेजस्वी दोनों भाइयों ने अपने पिता की फोटो को प्रणाम करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। तेजस्वी यादव इस बार बिहार की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनको अपने पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। तेजस्वी को महागठबंधन की तरफ से बिहार का सीएम फेस बताया गया है जहां उनकी सीधी लड़ाई नीतीश कुमार और एनडीए से है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ सप्ताह ही बचे हैं ऐसे में रानीतिक पार्टियों का जनता से वादों का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नामांकन से पहले युवाओं को रोजगार और समान काम समान वेतन के लकर शिक्षकों की मांगो को पूरा करने का वादा किया। तेजस्वी ने कहा, आज मैं राघोपुर से नामांकन भरने जा रहा हूं, राघोपुर की जनता ने हमेशा हम लोगों का साथ दिया।












Click it and Unblock the Notifications