तेज प्रताप की नाराजगी पर तेजस्वी ने दी सफाई, कहा- जब हम हैं तो चिंता की कोई बात नहीं

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में इन दिनों पार्टी के नेताओं के बीच ही बयानबाजी और नाराजगी जारी है। तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच चल रहे गहमा-गहमी के बीच तेजस्वी यादव मामले को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप की नाराजगी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अपनी राय है, जब मैं हूं, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी हैं फिर कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाकर काम चल रहा है।

Recommended Video

    Tej Pratap की नाराजगी पर Tejashwi Yadav बोले- हम सब ठीक कर लेंगे | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav statement on tej pratap yadav

    मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अलग-अलग राय है। मैं इतना कहना चाहूंगा कि जब हम हैं तो सबकुछ ठीक कर लेंगे। हमको तो कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है। मैंने कह दिया कि सबकुछ ठीक हो जाएगा तो बात खत्म हो गई। बता दें कि राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच सियासी घमासान जारी है।

    तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से जगदानंद सिंह ने हटा दिया है। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद और गहरा गया है। वहीं तेज प्रताप के ट्वीट के बाद जगदानंद सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके सिवा कोई और उनसे स्पष्टीकरण नहीं मांग सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है।

    जगदानंद सिंह ने स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि छात्र राजद का अध्‍यक्ष बनाने की जिम्मेदारी उनकी है। इसके अलावा जगदानंद सिंह ने कहा कि मेरे लिए पार्टी सर्वोच्‍च है। ये तेज प्रताप यादव कौन है। मेरी जिम्‍मेदारी सिर्फ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए बनती है।

    वहीं तेजप्रताप के हिटलर वाले बयान पर पलटवार करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद में हिटलर कोई नहीं हो सकता। हिटलर जैसे शब्द का पार्टी में कोई स्थान नहीं। इसलिए कोई कुछ भी बोले मैं उसपर ध्यान नहीं देता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+