शक्ति मलिक मर्डर केस के खुलासे पर तेजस्वी का बयान, कहा- क्या सीएम माफी मांगेंगे
पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बहुचर्चित शक्ति मलिक हत्याकांड में पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित 6 नामजद राजद नेताओं को क्लीनचिट मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला किया है। तेजस्वी ने कहा कि इस केस में हम दोनों भाइयों का नाम घसीटना बिहार सरकार की सोची समझी साजिश थी। तेजस्वी ने कहा कि मैं सीएम से पूछना चाहूंगा कि क्या वह चुनाव को लेकर इतने डरे और सहमे हुए हैं कि हमलोगों के ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाएंगे?
Recommended Video

साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माफी मांगेंगे? जहां उनके प्रवक्ताओं ने इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए। शक्ति मलिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त आफताब समेत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विशाल शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्या मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी नामजद 6 राजद नेताओं का कोई हाथ नहीं है।
एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान सीसीटीवी फुटेज को भी दिखाया, जिसमें वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे थे।पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से चार देशी कट्टा, एक पिस्तौल और चाकू भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने शक्ति मलिक के ऑफिस से नोट गिनने वाली मशीन, कई स्टांप पेपर, डायरी और अवैध तरीके से लोगों को ब्याज पर रुपये देने के कई कागजात बरामद हुए हैं।
एसपी विशाल शर्मा ने कहा कि शक्ति मलिक बेहद दबंग किस्म का आदमी था। वह लोगों को सूद पर पैसे देता था, खासतौर पर महिलाओं को रुपये देता था और बदले में उनसे छेड़खानी और ब्लैकमेल करता था।












Click it and Unblock the Notifications