तेजस्वी यादव का सदन में विवादित बयान, कहा- क्या लड़की होने के डर से नीतीश कुमार ने दूसरा बच्चा नहीं किया
पटना। बिहार असेंबली में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी। इसके बाद सदन में मौजूद एनडीए के विधायकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोऱ प्रसाद ने तेजस्वी यादव के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को मर्यादा का पालन करना चाहिए। सीएम पर ऐसी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। ये गलत परंपरा की शुरुआत है।

Recommended Video
सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी अपनी चुनावी सभाओं में लालू के 9 बच्चों की बात करते थे। कहते थे बेटी पर भरोसा नहीं था, बेटा के लिए 9 बच्चे हुए। क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था, इसलिए नीतीश कुमार ने दूसरा बच्चा नहीं पैदा किया।
इसी बयान पर जब एनडीए के विधायकों ने विरोध किया तो राजद तेजस्वी यादव का बचाव करती हुई नजर आई। राजद नेता सुबोध राय ने कहा कि व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए। लेकिन दूसरा व्यक्तिगत हमला करेगा तो हम भी चुप नहीं रहेंगे। नीरज कुमार कैसी भाषा बोलते हैं, सब जानते हैं। अभी तो कुछ नहीं हुआ और होना बाकी है।
वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के बयानों का विरोध करते हुए जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया है वह बेहद शर्मनाक है। वहीं भाजपा नेता संजय सरावगी ने इसे तेजस्वी की हताशा बताया। सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव नतीजे से पहले ही सीएम बनकर घूम रहे थे। अब फ्रस्टेशन में हैं। इसलिए उलटा-सीधा बयान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications