जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई पर भड़के तेजस्वी, कहा- धर्म के आधार पर चलाए जा रहे हैं बुलडोजर
पटना। बीते बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एमसीडी ने कार्रवाई करते हुए इलाके में बुलडोजर लेकर पहुंच गई। वहीं इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लामबंद हो चुका है। इसी क्रम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद भी जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा था। चीन भारत के अंदर घुस गया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि धर्म के आधार पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम का 'अतिक्रमण हटाओ अभियान'चलाया गया जिसमें सड़क किनारे के अवैध निर्माण को हटवाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश दिया हुआ है। वहीं इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस के जनरल सेकरी अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, जहांगीरपुरी में बीते दिन चलाए गए विध्वंस अभियान से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचा।
वहीं एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली के जहांगीरपुरी पहुंचे हैं। मंगलवार को नगर निगम ने कथित अतिक्रमण हटाने के नाम पर यहां कई दुकानों को गिरा दिया था, जिसके बाद शाम को ओवैसी यहां पहुंचे। ओवैसी ने केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही अतिक्रमण की कार्रवाई में मुस्लिमों को निशाना बनाए जाने की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications