लालू यादव नहीं, परिवार के इस मेंबर का आशीर्वाद लेकर नीतीश के खिलाफ यात्रा पर निकले तेजस्वी, देखिए VIDEO

Tejashwi Yadav News Today: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब विपक्षी दल जनता के बीच जाकर सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ यात्रा पर निकले हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बार वैसे इंसान से आशीर्वाद लिया है, जो कि सियासी दुनिया से बिल्कुल अंजान है। अब आप सोच रहे होंगे कि तेजस्वी यादव के संपर्क में ऐसा कौन व्यक्ति होगा जो राजनीति से बिल्कुल अंजान होगा। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह शख्स कौन है?

Tejashwi Yadav Started journey against Bihar CM Nitish Kumar with the blessings of hid daughter

राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मासूम सी बेटी, कात्यायनी से आशीर्वाद लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ यात्रा की शुरुआत की है। आपको बता दें कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की बेटी का नाम मां दुर्गा के अक्स पर 'कात्यायनी' रखा गया है।

जन्म नवरात्रि के छठे दिन तेजस्वी यादव की बेटी का हुआ था। मां कात्यायनी की पूजा करने का इस दिन विधान है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक ऋषि की पुत्री होने की वजह से देवी कात्यायनी का कात्यायनी नाम रखा गया था।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया था कि उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती का नाम 'कात्यायनी' रखा। तेजस्वी यादव के बेटी से आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरुआत पर, सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि जो बेटी से आशीर्वाद लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ यात्रा की शुरुआत कर रहा है, तो समझ लीजिए की उसकी राह बहुत आसान होगी और मंज़िल नज़दीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+