तेजस्वी यादव ने विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा को बताया सीएम नीतीश कुमार की कठपुतली
पटना। बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। इस दौरान तेजस्वी यादव ने सदन के बाहर कहा कि विपक्ष मॉनसून सत्र का बहिष्कार करेगा। कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सदन में बहस नहीं होती, बहिष्कार जारी रहेगा। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोग सदन को जागीर समझने लगे हैं। यहां जनता की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी नहीं हो रहा है।
Recommended Video

तेजस्वी यादव ने स्पीकर विजय सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे तो सीएम नीतीश कुमार के कठपुतली हो गए हैं। सीएम के इशारों पर ही 23 मार्च को विधायकों की पिटाई हुई थी। बविधानसभा में विपक्ष की गैर मौजूदगी में ही विधेयक पास आर्य भट्ट ज्ञान विवि संशोधन विधेयक- 2021 पास किया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि देशभर में ज्ञान विश्विद्यालय बनाने की मांग हो रही थी। इसके बाद हमने यहां आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय खोलने का फैसला लिया। आर्यभट्ट का नाम हर जगह होना चाहिए, इसको संक्षिप्त नहीं करना चाहिए।
सत्र के दूसरे दिन भी जमकर विधानसभा के अंदर और बाहर हंगामा हुआ। राजद विधायक विधानसभा गेट के पास महंगाई और रोजगार के मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वे नारेबाजी भी कर रहे हैं। साथ ही नीतीश सरकार पर महंगाई की जानकारी नहीं होने का भी आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications