तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को बताया चीट मिनिस्टर, कहा- 101 प्रतिशत अपराध बढ़ा है
पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के चीफ मिनिस्टर चीट मिनिस्टर हैं। इनके राज्य में 101 फीसद अपराध बढ़े। यहां तो पुलिस का ही एनकाउंटर हो रहा है। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर सवाल दागते हुए कहा कि आप अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कानून का राज है। समीक्षा नहीं भिक्षा बैठक करते हैं मुख्यमंत्री जी।

वहीं तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि होर्डिंग लगा था अबकी बार महंगाई पर वार। क्या हुआ वादा। डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है, लेकिन यहां बात हो रही है हिन्दू-मुसलमान और जनसंख्या पर। मुख्य मुद्दे पर किसी को चर्चा ही नहीं करना है। लोगों को असल मुद्दे से भटकाया जा रहा है।
फिर तेजस्वी यादव ने कहा कि पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की होती है। पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट होती है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों का मान-सम्मान नहीं कर रहे। इनका मन बढ़ा हुआ है। नीतीश के राज में अफसरशाही चरम पर है। वहीं महागठबंधन में राहुल गांधी के दो फाड़ वाले बयान पर जब पत्रकारों ने सवाल किा तो तेजस्वी यादव ने पल्ला झाड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications