रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, RJD नेता के काफिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Tejashwi Yadav Convoy Accident: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव के काफिले के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे मधेपुरा से पटना लौटने के दौरान हुई, जब तेजस्वी के काफिले में शामिल एक गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तेजस्वी यादव सुरक्षित हैं और इस हादसे में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों जवान तेजस्वी यादव की सुरक्षा में तैनात थे और काफिले के साथ ड्यूटी पर थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे।

Tejashwi Yadav Convoy Accident

तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कैसे हुआ हादसा?

तेजस्वी यादव ने इस हादसे पर मीडिया से कहा,

"हम मधेपुरा से कार्यक्रम खत्म कर लौट रहे थे और रास्ते में चाय पीने के लिए रुके थे। उसी वक्त एक बेकाबू ट्रक ने अचानक हमारे सामने 2-3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हमारे सुरक्षा में तैनात जवान वहीं खड़े थे, उन पर गाड़ी चढ़ गई जिससे 2-3 लोग घायल हो गए। यह हादसा मुझसे सिर्फ 5 फीट की दूरी पर हुआ। अगर ट्रक थोड़ा और बेकाबू होता, तो हमारे ऊपर भी आ सकता था।"

उन्होंने आगे बताया, "प्रशासन ने आगे टोल पर उस ट्रक को रोककर जब्त किया है। इस घटना में जो भी लोग लापरवाह पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+