आखिर क्यों तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से कहा, जाइए पीएम मोदी के पैर पड़ जाइए
पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले को पलट दिया है जिसमे सरकार की ओर से शोषित वर्ग का कोटा बढ़ाने का फैसला लिया था। कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें पहले से ही शक था कि भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी हैं, हम सरकार में थे तो जाति आधारित गणना कराई, आरक्षण बढ़ाया, केंद्र सरकार से अपील की कि वह इसे 9वीं अनुसूचि में डाला जाए ताक यह सुरक्षित रहे। लेकिन छह महीने पूरे होने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे नहीं डाला। समझ नहीं आ रहा है कि नीतीश कुमार चुप क्यों हैं।

नीतीश कुमार की चुप्पी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो इस पूरे मामले में चुप हैं, मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह पीएम का एक बार और पैर पड़ड़ लें, वह पहले भी कई बार पीएम के पैर पड़े हैं। वो पैर पड़कर इसे नौवीं अनुसूचि में डलवा लें।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि एक सर्वदलीय कमेटी पीएम मोदी से मिले और उनसे अपील करे कि वह इस आरक्षण को नौंवी अनुसूचि में डालें। हम वंचित समाज के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। अगर बिहार सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट नहीं गई तो राजद सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
गौर करने वाली बात है कि बिहार सरकार ने पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले आरक्षण की सीमा को 50 से बढ़ाकर 65 कर दिया था। लेकिन पटना हाई कोर्ट ने इसे खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications