क्या तेजस्वी यादव के पास 2 वोटर कार्ड हैं? संबित पात्रा बोले- 'ये ही है राहुल गांधी का असली एटम बम!'
BJP On Tejashwi Yadav voter ID: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सियासी पारा चढ़ चुका है। इसी बीच एक बड़ा विवाद सामने आया जब RJD नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम बिहार की नई वोटर लिस्ट से गायब है। लेकिन यह मामला अब और भी उलझता जा रहा है, क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने उनके इस दावे को न केवल "झूठा" बताया है, बल्कि इस पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा, "अगर तेजस्वी ने जो EPIC नंबर दिखाया और जो आयोग ने बताया, वो अलग हैं -तो क्या उनके पास दो EPIC नंबर थे? यानी दो वोटर ID? ये तो सीधा आपराधिक मामला बनता है।" संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'एटम बम' फोड़ने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''तेजस्वी यादव ने अपने EPIC नंबर में जो फर्जीवाड़ा किया वही राहुल गांधी का एटम बम है, जो पाकिस्तान के एटम बम की तरह ही फुस्स हो गया!''

तेजस्वी यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मूल उद्देश्य था- SIR पर भ्रम फैलाना। लेकिन चुनाव आयोग ने उनके इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
— BJP (@BJP4India) August 3, 2025
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के वोटर लिस्ट से मेरा नाम काट दिया गया है। उन्होंने मोबाइल नंबर दिखाते हुए कहा कि मेरा EPIC नंबर RAB2916120 है,… pic.twitter.com/8aL6ZGQECo
उन्होंने RJD पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर जोड़ने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "अगर RJD के सर्वोच्च नेता के पास दो EPIC नंबर हो सकते हैं, तो फिर कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा?"
संबित पात्रा बोले- क्या तेजस्वी के पास दो-दो वोटर आईडी कार्ड हैं?'
भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने कहा,
''तेजस्वी यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मूल उद्देश्य था- SIR पर भ्रम फैलाना। लेकिन चुनाव आयोग ने उनके इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के वोटर लिस्ट से मेरा नाम काट दिया गया है। उन्होंने मोबाइल नंबर दिखाते हुए कहा कि मेरा EPIC नंबर RAB2916120 है, लेकिन मेरा कहीं नाम नहीं आ रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग और पटना के डीएम ने पूरी सच्चाई को जस का तस सामने रख दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं, उनका नाम कटा नहीं है। उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा में उनका नाम इनरोल्ड है। उनका EPIC नंबर RAB0456228 है। अब तेजस्वी यादव बताएं कि उनका दो-दो EPIC नंबर कहां से आया, क्या उनके पास दो-दो वोटर आईडी कार्ड हैं?''
सोनिया गांधी और लालू यादव जी को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की चिंता नहीं है, उन्हें तो सिर्फ अपने दोनों बबुआ लोगों की चिंता है। pic.twitter.com/XZW5CnEhAr
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 3, 2025
उन्होंने कहा, ''सुबह इतनी काली है, तो रात का आलम क्या होगा? सर्वोच्च नेता के हैं दो एपिक कार्ड, तो इनके कार्यकर्ता का हाल क्या होगा? क्या तेजस्वी यादव ने इसी तरह अपने अन्य सहयोगियों और राजद कार्यकर्ताओं के भी दो-दो मतदाता कार्ड बनवाए हैं?''
'तेजस्वी यादव बताएं कि उनका दो-दो EPIC नंबर कहां से आया'
संबित पात्रा ने कहा, ''तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के वोटर लिस्ट से मेरा नाम काट दिया गया है। उन्होंने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना EPIC नंबर दिया, वो है- EPIC नंबर RAB2916120. इसके बाद चुनाव आयोग ने और पटना के डीएम ने पूरी सच्चाई को सामने जस का तस रख दिया। उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा में उनका नाम इनरोल्ड है। उनका EPIC नंबर है RAB0456228.अब तेजस्वी यादव बताएं कि उनका दो-दो EPIC नंबर कहां से आया?''
राहुल गांधी का एटम बम फुस्स हो गया है: संबित पात्रा
संबित पात्रा बोले, ''राहुल गांधी कह रहे थे मैं चुनाव आयोग के सामने बड़ा एटम बम फोड़ने वाला हूं...क्या यही था इनका एटम बम। तेजस्वी यादव ने अपने EPIC नंबर में जो फर्जीवाड़ा किया वही राहुल गांधी का एटम बम है। राहुल गांधी का एटम बम भी पाकिस्तान के एटम बम की तरह ही फुस्स हो गया है।''
संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी ये जान लें कि एटम बम से भारत की लोकतंत्र नहीं डरती है। राहुल गांधी जो एटम बम पकड़-पकड़ कर घूम रहे हैं, उससे किसी को डर नहीं लगता है।'' संबित पात्रा ने कहा, ''जहां तक SIR की बात है, वो संवैधानिक प्रक्रिया है।''
संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी और लालू यादव जी को देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान की चिंता नहीं है, उन्हें तो सिर्फ अपने दोनों बबुआ लोगों की चिंता है।
तेजस्वी यादव का दावा और चुनाव आयोग का जवाब
शनिवार 2 अगस्त को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। मैं कैसे चुनाव लड़ूंगा?" उन्होंने अपनी EPIC नंबर (वोटर ID नंबर) दिखाते हुए चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप पर उसे डाला, लेकिन वहां "No records found" दिखा। इसके बाद उन्होंने यह मुद्दा मीडिया में उठाया और इसे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बताया।
तेजस्वी के बयान के चंद घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने आधिकारिक रूप से उनका दावा "मिथ्या" (mischievous) बताया। आयोग ने कहा -"तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट में सीरियल नंबर 416 पर दर्ज है और EPIC नंबर वही है जो उन्होंने 2020 के चुनावों में नॉमिनेशन के समय इस्तेमाल किया था।"
1. कुछ समाचार माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है।
— District Administration Patna (@dm_patna) August 2, 2025
2. इस बारे में जिला प्रशासन, पटना द्वारा जाँच की गई। इसमें यह स्पष्ट हुआ है कि माननीय नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रारूप मतदाता… pic.twitter.com/HmXu419Oek
चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का समय चल रहा है। सभी पार्टियों के BLA (Booth Level Agents) को बूथवार लिस्ट दी जा चुकी है, लेकिन RJD के किसी भी BLA ने अब तक कोई शिकायत BLO को नहीं दी है।
इस पूरे विवाद ने बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। जहां RJD इसे "लोकतंत्र की हत्या" बता रही है, वहीं भाजपा इसे "रजनीतिक नौटंकी" और फर्जीवाड़ा" का हिस्सा बता रही है। अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में इस विवाद की जांच कहां तक जाती है और क्या तेजस्वी यादव अपने दावे को साबित कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications