तेजस्वी यादव या तेज प्रताप, लालू प्रसाद के दोनों बेटों में कौन है ज्यादा अमीर, किसके पास है कितनी संपत्ति?
Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav Net Worth: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अपनी संपत्तियों को लेकर सुर्खियों में हैं। 31 दिसंबर 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्तियों की घोषणा की है।
तेजस्वी और तेज प्रताप दोनों नीतीश सरकार में मंत्री हैं, इसलिए उन्होंने ने भी अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। ऐसे में अब लोग ये जानना चाहते हैं कि लालू प्रसाद के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप में से किससे पास ज्यादा पैसा है। लालू के एक बेटे के पास कोई कार नहीं है तो दूसरे के पास लग्जरी कार है।

Tejashwi Yadav Net Worth: तेजस्वी यादव की संपत्ति
- बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी कुल संपत्ति 3.85 करोड़ रुपये बताई है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है।
- तेजस्वी यादव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल आय 4.74 लाख रुपये घोषित की है। उन्होंने बताया है कि उनके पास 50 हजार रुपये कैश है।
- तेजस्वी यादव के पास दो बीघा 10 कठ्ठा, 19 डिसमिल और 17 धूर कृषि भूमि है। जिसकी कीमत 25.80 लाख रुपये है।
- तेजस्वी यादव के पास गैर कृषि भूमि 2.15 करोड़ रुपये की है। वहीं इनके पास व्यावसायिक भूमि 18.40 लाख रुपये की है।
- तेजस्वी यादव के पास कोई गाड़ी नहीं है। ना ही उनके पास कोई कार है और ना ही कोई बाइक है।
- तेजस्वी यादव के पास 200 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिसकी कीमत 10.46 लाख है।
- तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव के पास 480 ग्राम सोने के 25.10 लाख के गहने हैं। इसके अलावा 1.30 लाख के दो किलो चांदी के आभूषण हैं।
- तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव के पास एक लाख रुपये नकद कैश है।
Tej Pratap Yadav Net Worth: तेज प्रताप यादव की संपत्ति
- बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव के पास भी कुल संपत्ति करोड़ों में है।
- तेज प्रताप यादव के पास 3.58 करोड़ की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
- तेज प्रताप यादव लग्जरी कारों और बाइक के शौकिन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू और स्कॉडा स्लेविया कार है।
- तेज प्रताप यादव के पास गोपालगंज के फुलवरिया और पटना के फुलवारीशरीफ में कृषि भूमी है।
- तेज प्रताप यादव के पास गैर कृषि भूमि दानापुर और औरंगाबाद में है।
- तेज प्रताप यादव के पास पटना के गर्दनीबाग और गोपालगंज के हजियापुर में आवासीय जमीन भी है।












Click it and Unblock the Notifications