लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप ने लगवाई रूसी वैक्सीन, कहा- जो बयान देता है देने दीजिए

पटना। एक तरफ जहां वैक्सीन ना लगवाने पर बिहार में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप को विपक्ष कई दिनों से उनपर बयानबाजी कर रहा था। वहीं तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने राजधानी पटना में स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का टीका लगवा लिया। टीका लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी टीका कारगर है। हमने स्पूतनिक-वी टीका लिया है, जो लोग इस मामले में बयान देते हैं, उन्हें देने दीजिए।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav और Tej Pratap Yadav ने लगवाया Corona Vaccine Sputnik, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    tejashwi yadav and tej paratp yadav take russian sputnik v vaccine

    मीडिया से बात करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कल की बैठक में मैंने पार्टी नेताओं से अपील की थी कि सभी कोरोना का टीका जल्द ले लें। नेताओं से अपील के बाद आज हमने टीका लिया है। इधर टीका लेने के बाद हसनपुर विधानसभा से विधायक तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किये।

    बता दें कि वैक्सीन ना लगवाने पर तेजस्वी यादव पर सत्ताधारी दल के नेता हमलावर थे। बीते दिनों बीजेपी प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, " तेजस्वी यादव कोरोना वैक्सीन लगवा लें। इसका आपके यौन शक्ति पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ेगा।"

    इन्हीं विवादों के बीच दोनों भाइयों ने स्पूतनिक-वी लगवा ली है। हालांकि, जनप्रतिनिधि होते हुए भारतीय वैक्सीन नहीं लगवा कर उन्होंने निश्चित रूप से नए विवाद को जन्म दे दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+