उपचुनाव को लेकर तेजस्वी ने लगाएं गंभीर आरोप, कहा- चुनाव जीतने के लिए सरकार अपना रही है हथकंडे
पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस के एक चहेते अधिकारी की पोस्टिंग दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में की गई है। डीएसपी के पद पर तैनात दिलीप झा को जदयू की तरफ से 25 बूथों की जिम्मेवारी दी गई है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि उपचुनाव में सरकार को हार का खतरा है इसलिए तबादला होने के बाद भी एक अधिकारी की पोस्टिंग वहां पर की गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उपचुनाव नीतीश कुमार और उनकी सरकार के साथ सवाल है इसलिए दिलीप कुमार झा जो कि तीन साल से ज्यादा समय तक एक ही पर हैं उन्हें चुनाव में भी जिम्मेवारी सौंपी गई है और वह जदयू के लिए काम करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि गृह विभाग ने इनका ट्रांसफर भी किया था लेकिन फिर भी अभी तक वह कार्यरत हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कल लालू यादव की ऐतिहासिक सभा हुई। जनता अब इस सरकार से छुटकारा चाहती है लेकिन चुनाव जीतने के लिए सरकार कई हथकंडे अपना रही है। बिहार के सीएम चिंतित हैं और अपने भविष्य व वर्तमान के लिए डरे हैं। वो 70 से 40 पर आ गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि 23 अक्टूबर को चुनाव में हमने कंप्लेन किया था। एक महीने पहले ट्रांसफर किया गया और उसके बाद चुनाव के घोषणा के बाद डेप्यूटेशन पर डीएसपी की कुशेश्वरस्थान पोस्टिंग की जाती है।
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि सारे सुरक्षाकर्मी सीएम नीतीश कुमार के साथ हैं तो उनकी हत्या कौन करेगा। अगर अपनी पुलिस पर सीएम को भरोसा नहीं है तो सेंट्रल फोर्स से चुनाव कराएं। सीएम ने सोची-समझी साजिश से बयान दिया है। पोलिंग को स्लो कराने की सरकार की साजिश है लेकिन हमारी नजर सीएम से लेकर मंत्री और अधिकारी पर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद का डेलिगेशन पटना और दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के पास जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications