कंगना रनौत के Viral Video पर तेजस्वी ने ली चुटकी, तंज़ भरे अंदाज़ में लिखा ये मोहतरमा कौन है?
Tejashwi Reaction On Kangana Viral Video: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पूरे देश में पक्ष विपक्ष के नेताओं की चुनावी सभा हो रही है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में 4 मई शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में बॉलीवुड अभिनेत्री सह भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था।
कंगना रनौत ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए तेजस्वी सूर्या का नाम ले लिया था। इसके बाद से ही कंगना रनौत बुरी तरह से ट्रोल हो गई। यूज़र्स कह रहे हैं कि यह हैं भाजपा के उम्मीदवार जिन्हें यह तक नहीं पता कि निशाना कहां लगाना है, अपने बयान के ज़रिए भाजपा को ही घेरती हुई नज़र आ जाती हैं।

कंगना रनौत के वायरल वीडियो पर अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी याजव ने भी चुटकी ली है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर तंज़ भरे लहज़े में लिखा कि ये मोहतरमा कौन है? इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कंगना रनौत के वीडियो को भी रिपोस्ट कर दिया।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया है। वह अपनी चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं, इसी दौरान उनकी ज़ुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी सूर्या गुंडागर्दी करते हैं और मछली खाते हैं।
ग़ौरतलब है कि बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव का मछली खाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर तेजस्वी यादव पर भाजपा नेताओं ने जमकर निशाना साधा था। कंगना ने जिस तेजस्वी सूर्या का नाम लिया वह उनकी ही पार्टी भाजपा से बेंगलुरु दक्षिण से सांसद हैं।
कंगना रनौत तो राजद नेता तेजस्वी यादव पर को घेरना चाह रही थीं, लेकि अब वह खुद ही सोशल मीडिया पर मज़ाक का पात्र बन रही हैं। राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि फिल्मी दुनिया मे डॉयलॉगबाज़ी करना और हक़ीक़त में जनता की सेवा करने में काफी अंतर है। अभिनेत्री तो सही बन नहीं पाई नेत्री क्या बनेंगी।












Click it and Unblock the Notifications