तेजस्वी स्कॉट के ड्राइवर की हादसे में मौत, खेल के लिए है वक्त, लेकिन पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए नहीं
Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा से जुड़ी एक दुखद ख़बर सामने आ रही है।
26 फरवरी सोमवार के रात करीब 11 बजे तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में तैनात स्कॉट के ड्राइवर हलीम की दुर्घटना में मौत हो गई। हलीम नगर निगम पुर्णिया के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले थे। उनकी जनाज़े की नमाज़ जामा मस्जिद मौलवी में अता की गई।

यात्रा में कई और लोग भी ज़ख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पूर्णिया की समाजसेवी ने कहा कि यह बहुत ही अफ़सोस की बात है कि किसी भी सियासी पार्टी के नेताओं द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर संवेदना प्रकट नहीं की गई और ना ही कोई आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कनीज़ फातिमा ने कहा तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से कोई संपर्क नहीं किया गया। हलीम बतौर होमगार्ड के चालक के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। सरकार और प्रशासन से मेरी मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ 20 लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन विश्वास यात्रा के दौरान क्रिकेट खेलने का वक्त मिल गया। उनके स्कॉट में तैनात ड्राइवर हलीम की हादसे में मौत हो गई, लेकिन तेजस्वी यादव को पीड़ित परिवार से मिलने तक का वक्त नहीं मिला। नेताओं को सिर्फ़ वोट से मतलब है, जनता से नहीं।
राजद नेता तेजस्वी यादव को सोचना चाहिए था कि उनकी यात्रा में तैनात स्कॉट ड्राइवर की मौत हुई है। कम से कम पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बस उन्हें तो अपनी यात्रा से सुर्खियां बटोरनी की पड़ी है। जितना वक्त क्रिकेट खेलने में लगाया, उतने देर में वह पीड़ित परिवार से मुलाक़ात कर सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications