'पांच परिवार के लोगों ने मिलकर मेरा', तेज प्रताप यादव की पोस्‍ट ने मचाया तहलका, आज करेंगे बड़ा खुलासा

Tej Pratap Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखकर तहलका मचा दिया है।

तेज प्रताप ने पांच परिवार के सदस्‍यों पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी पोस्‍ट में दावा किया है कि पांच प‍रिवार के सदस्‍यों ने मिलकर उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की साजिश रची है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह शुक्रवार को उनके खिलाफ रची गई सभी साजिश का खुलासा करेंगे।

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अपने दस साल से ज़्यादा के राजनीतिक जीवन में, मैंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया, न ही कभी किसी के खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा। लेकिन इन पांच परिवार के सदस्‍यों ने मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को पूरी तरह से बर्बाद करने की पूरी कोशिश की है।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह शुक्रवार को जनता के सामने इन परिवारो के "चेहरे और चरित्र" का पर्दाफाश करेंगे।

यादव ने अपने ट्वीट में जोर देकर कहा, "मेरे राजनीतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षड्यंत्र कर समाप्त करने की कोशिश की।" यह मामला राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

तेज प्रताप जेडीयू और परिवार से एक पोस्‍ट के बाद ही हुए थे बेदखल

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की क‍थित गर्लफ्रैंड के साथ एक पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें तेज प्रताप के हवाले से लिखा गया था कि वो फोटो में नजर आ रही लड़की उनकी बीते सात सालों से गर्लफ्रेंड है ओर जल्‍द ही वो उससे शादी करने वाले हैं। चूंकि तेज प्रताप की पत्‍नी के साथ तलाक केस कोर्ट में लंबित है, इसलिए इस पोस्‍ट ने तहलका मचा दिया, जिसके बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे को अपनी पार्टी से निष्‍काषित कर दिया था और परिवार से निकाल दिया था।

तेज प्रताप ने बनाई अपनी पार्टी

पिता और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' के गठन की घोषणा की है। उन्होंने इसके पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन भी किया और उन्‍होंने अपना नई-नवेली पार्टी का चुनाव चिन्‍ह बांसुरी रखा है।

महुआ सीट से चुनाव लड़ेगे तेज प्रताप

तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और बाद में पांच पार्टियों के साथ गठबंधन भी किया।

तेज प्रताप ने तेजस्‍वी को जयचंदों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

तेज प्रताप यादव ने बुधवार को ट्विटर पर एक आरोप लगाया था कि बिहार चुनाव से पहले एक 'जयचंद' बिहार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चेतावनी दी है कि वे अपने करीबियों में मौजूद 'जयचंदों' से सतर्क रहें। उनके अनुसार, ऐसा न करने पर विधानसभा चुनाव में उन्हें नुकसान हो सकता है।

राहुल गांधी के तेज प्रताप ने आलोचना की

तेजप्रताप ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की भी आलोचना की थी, जब राहुल गांधी बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' पर थे। तेज प्रताप लगातार इंडिया महागठबंधन के खिलाफ मोर्चाबंदी और बयानबाजी कर रहे हैं। ध्‍यान रहे तेज प्रताप की राजनीति का अंदाज पिता लालू प्रसाद यादव जैसा ही है। ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ये देखना दिलचस्‍प होगा कि पिता लालू के बिना वो और उनकी नई-नवेली पार्टी कितनी सफल होती हे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+