छोटी बहन से पैर छुआते हुए फोटो पोस्ट करने पर ट्रोल हुए तेज प्रताप तो बड़ी बहन के साथ की तस्वीर की शेयर

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंदन सिंह की टिप्पणी को लेकर तो कभी अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सलाहकार पर बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वो रक्षाबंधन के खास मौके पर बहनों के साथ फोटो डालकर बुरे फंस गए। दरअसल, एक फोटो में तेज प्रताप अपनी छोटी बहन राजलक्ष्मी यादव से पैर छुआते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद तेज प्रताप ने बड़ी बहन मीसा भारती के पैर छुते हुए फोटो शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया।

tej pratap yadav troll on his post people raised question

बीते रविवार को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर तेज प्रताप यादव भी राखी बंधवाने के लिए अपनी बहन के पास पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने छोटी बहन राजलक्ष्मी यादव से राखी बंधवाई। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ फोटो भी शेयर कियें और ट्वीट करते हुए लिखा कि
याद हैं हमे हमारा वो बचपन,
वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना,
यही होता है भाई-बहन का प्यार,
और इस प्यार को बढ़ाने आ रहा है
रक्षाबंधन का त्‍योहार।

इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी छोटी बहन राजलक्ष्मी यादव उनका पैर छूते हुए नजर आ रही हैं। जिसको लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े किए। वहीं छोटी बहन के पैर छूते हुए तस्वीर पर यूजर्स के कमेंट के बाद तेज प्रताप यादव ने बड़ी बहन मीसा भारती के साथ राखी की तस्वीरें शेयर कीं। इसमें से एक तस्वीर में नजर आ रहा कि तेज प्रताप यादव अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के पैर छू रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा कि इस तस्वीर के माध्यम से तेज प्रताप यादव ने उन ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की, जो उन्हें छोटी बहन से पैर छूने की तस्वीर पर ट्रोल कर रहे थे। लालू यादव के बड़े बेटे ने बिना कोई टिप्पणी किए तस्वीर के जरिए अपनी बात रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+