तेज प्रताप ने कहा- चार दिन के बाद मुकेश सहनी, उपेंद्र कुशवाहा और मांझी RJD में होंगे शामिल
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एनडीए में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी सीट न मिलने के चलते काफी नाराज हैं और इसी नाराजगी का फायदा उठाने में राष्ट्रीय जनता दल लगी हुई है। इस बीच राजद विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बयान देकर कई सारी अटकलों को हवा दे दिया है। तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि मुकेश सहनी से उनकी बात हो रही है और वे जल्दी ही राजद खेमे में आ जाएंगे।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुकेश सहनी मेरा छोटा भाई है। राजद नेता ने यह भी दावा किया कि जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा सभी राजद के साथ आएंगे। बस 4 दिन का इंतजार है और 4 दिन बाद सभी राजद के साथ आएंगे। वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर तेज प्रताप ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है। राजद ने शुरू से मांग की है। मेरी मां राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री रहते हुए विशेष राज्य के दर्जे का मांग की थी।
Recommended Video
वहीं बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के पर बयान में अंतर को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को निराशा लगी है तो वह आरजेडी में आ जाएं। नीतीश कुमार गठबंधन कर ले आरजेडी से, हम तैयार हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन मंगल पांडे अमंगल पांडे हैं। उनके आवास से कचरा मिल रहा है। तेजप्रताप ने कहा की बालिका गृह कांड में सरकार पूरी तरह से लिप्त है। जो गलत किया है उसे भगवान दंड देंगे।












Click it and Unblock the Notifications