लालू के बेटे तेज प्रताप ने कहा घर में घुसकर मारेंगे तो सुशील मोदी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की बात कही है। एक सभा में उन्होंने कहा कि वह अगर सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाते हैं तो वहां उनकी पोल खोल देंगे। तेज प्रताप के इस बयान पर सुशील मोदी ने तेज प्रताप को कुंठित बताया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने उनके बेटे की शादी पर राजनीति की है, वो बहुत खराब है और लालू यादव को उनसे बात करनी चाहिए।

सुशील मोदी के बेटे की शादी में करेंगे तोड़फोड़: तेज प्रताप

सुशील मोदी के बेटे की शादी में करेंगे तोड़फोड़: तेज प्रताप

औरंगाबाद में एक सभा में बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि हम डरते नहीं हैं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मैं सुशील मोदी के घर में घुसकर मारूंगा। तेज प्रताप ने कहा 'सुशील मोदी ने फोन पर बेटे की शादी का निमंत्रण दिया है। अगर मैं उनके बेटे की शादी में जाता हूं तो उनकी पोल खोलकर रख दूंगा। यह निमंत्रण हमारे परिवार को शादी में बुलाकर बेइज्जती करने के लिए है। हम डरते नहीं हैं। हम वहीं सभा करेंगे और शादी में तोड़फोड़ करेंगे। घर में घुसकर मारेंगे।

सुशील मोदी ने कहा, ये ठीक नहीं

सुशील मोदी ने कहा, ये ठीक नहीं

सुशील मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेज प्रताप कुंठित हैं। वह मेरे बेटे की शादी में बाधा डालना चाहते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में वह राजनीति क्यों कर रहे हैं। मैं तो लालू प्रसाद यादव के बच्चों की शादी में सम्मानपूर्वक जाता रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि लालू यादव इस मामले में तेजप्रताप से जरूर बात करेंगे।

तीन दिसंबर को है सुशील मोदी के बेटे की शादी

तीन दिसंबर को है सुशील मोदी के बेटे की शादी

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी तीन दिसंबर को है। ये शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि सुशील मोदी ने बेटे की शादी में कोई भी तामझाम नहीं करने का ऐलान किया है। इस शादी में न तो बैंड बजेगा और न ही मेहमानों और बारातियों का स्वागत किया जाएगा। बहुत की कम खर्च में ये शादी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+