नामांकन में संपत्ति के ब्यौरे को लेकर तेज प्रताप की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में पड़ी विधायकी
पटना। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, राजद विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार को पटना हाई कोर्ट ने विधायक निर्वाचित किये जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार ने विजय कुमार यादव की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को इश्यू फ्रेम कर अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। बता दें कि साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में हसनपुर सीट से हारे हुए उम्मीदवार विजय कुमार यादव ने चुनाव याचिका दायर कर तेज प्रताप यादव के विधायक निर्वाचित किये जाने को चुनौती दी है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने कोर्ट को बताया कि इनके निर्वाचन को इस आधार पर चुनौती दी है कि उन्होंने चुनाव के लिए किये गए नामांकन पत्र में जानबूझकर अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा नहीं दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 2020 के 16 अक्टूबर को नामांकन दायर किया गया था। 17 अक्टूबर, 2020 को नामांकन पत्र की जांच की गई। फिर 19 अक्टूबर, 2020 को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 3 नवंबर,2020 को विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ और 10 नवंबर, 2020 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से जीते थे। इस मामले पर अगली सुनवाई 2 सितंबर, 2021को फिर होगी।
बता दें कि हाल ही में अपने फेसबुक पेज से लाइव आकर तेज प्रताप यादव ने कई बड़ी रोचक बातें कही थीं। लाइव के दौरान उन्होंने बताया कि इन दिनों सपनों में उनको भूत नजर आ रहा है। उनके भाषण सुनने के लिए भूत भी पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि हसनपुर में बाढ़ के दौरान दौरा करने गए। वहां ताड़ के पेड़ पर भूत बैठा दिखा। वो हमको पकड़ने के लिए आ रहा था। हम महादेव का नाम लिए तो भूत सकपका गया। लेकिन भूत से हम डरे नहीं। हम उससे पूछे कि हमको क्यों डरा रहे हो तो भूत बोला कि वह मेरा भाषण सुनने आया है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने पूरा यह वाक्या सपने में देखा है।
सेकेंड लालू तेज प्रताप यादव नाम के पेज से किया लाइव उन्होंने कहा कि सपने में यह भी देखा था कि हसनपुर में मंच लगा हुआ है और गांव देहात का पूरा सीन है। हम मंच से भाषण दे रहे हैं। भाषण के बाद एंबेसडर गाड़ी पर आकर बैठे तो देखे तो एक नदी है और बड़ा सा ताड़ का पेड़ भी है। सोमवार को तेज प्रताप फेसबुक पेज पर लाइव में यह सब बोल रहे थे।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications