तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच में लालू के लाल पर गृह मंत्रालय क्यों हुआ मेहरबान
Tej Pratap gets Y+ security: जन शक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले उन्हें मोदी सरकार की ओर से वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। ये आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दी जा रही है।
गृह मंत्रालय के आदेश के बार अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तेज प्रताप यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा।हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को तेज प्रताप यादव की सुरक्षा स्थिति पर एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

चुनाव के बीच क्यों तेज प्रताप पर मेहरबान हुई मोदी सरकार?
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक तनाव के चलते अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था।
तेज प्रताप को सता रहा ये भय
महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी और हाल ही में मोकामा में दुलार चंद यादव की हत्या का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं जनता के साथ-साथ निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भी खतरा हैं।" उन्होंने आशंका जताई कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।
तेज प्रताप ने केंद्र से की थी ये मांग
तेज प्रताप ने केंद्र और राज्य प्रशासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी, ताकि वे बिना किसी डर के चुनाव प्रचार कर सकें। उन्होंने बिहार की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था, "बिहार के मौजूदा हालात आप देख ही सकते हैं। एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं। कोई नहीं जानता कि कब और कहां कोई दुश्मन सामने आ जाए।"
वाई प्लस कैटेगरी में तेजप्रताप की कौन करेगा सुरक्षा?
सुरक्षा में कुल 11 सशस्त्र पुलिस कमांडो की तैनात किए जाते हैं, इनमें 5 पुलिस के स्थैतिक जवान तेजप्रताप के घर और उसके आसपास की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) तीन पालियों में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications