तेजस्वी से बात करने पहुंचे तेज प्रताप गुस्से में निकले बाहर, कहा- संजय यादव ने मुझे रोकने की कोशिश की

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में तेज प्रताप ने ट्वीट कर जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के सलाहकार पर जमकर भड़ास निकाली है। ट्वीट कर तेज प्रताप यादव ने लिखा कि तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद यादव का योद्धा है और लालुवाद के विचारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जगदानंद सिंह नागपुरिया पार्टी के स्लीपर सेल हैं। बता दें कि तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि अगर जगदानंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे।

Recommended Video

    Tejashwi से मिलने पहुंचे Tej Pratap आखिर RJD नेता Sanjay Yadav पर क्यों बरसे ? | वनइंडिया हिंदी
    tej pratap yadav did tweet against jagdanand singh and said he is sleeper cell

    वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव के सलाहकार पर गंभीर आरोप लगाया है।राजद नेता तेज प्रताप यादव का आरोप है कि संजय यादव ने उन्हें अपने भाई और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से बात करने की अनुमति नहीं दी, जिन्होंने उनकी बातचीत को बाधित किया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह मुझे उनसे मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं। वह दोनों भाइयों के बीच आ रहे हैं।

    इसके अलावा तेजस्वी यादव के सलाहकार पर तंज कसते हुए तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि जिस प्रवासी सलाहकार के इशारो पे पार्टी चल रही वो हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा। वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है।

    इसके अलावा एक और ट्वीट कर लिखा कि प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने मैं अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते। आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ।

    बता दें कि तेज प्रताप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ठान लिया है कि आरजेडी में उनकी पहचान पूछने वाले जगदानंद सिंह पर कार्रवाई कराए बिना वो अब शांत नहीं बैठेंगे।

    इसके अलावा तेज प्रताप ने न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में यह ऐलान भी कर दिया कि वो डंके की चोट पर शुक्रवार को आरजेडी दफ्तर भी पहुंचेंगे और जरूरत पड़ी तो लोगों को अपनी पहचान भी बता देंगे कि वो लालू यादव की संतान हैं, जो किसी से नहीं डरते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+