बिहार के सीएम के बारे में मंच से ये क्या बोल गए तेजप्रताप, कहा- हम नीतीश कुमारी कहेंगे..

पटना. लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने विवादित बयान देते हुए एक बार फिर सीमा लांघ दीं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं। उन्होंने मसौढ़ी में एनआरसी और सीएए को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि हमने सीएम का नया नामकरण कर दिया है, अब उन्हें नीतीश कुमारी कहा जाएगा। नीतीश और सुशील माेदी ने आपस में शादी कर ली है।'

Tej pratap Yadav controversial statement on CM Nitish kumar

तेजप्रताप यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के नेता चूड़ी पहन कर न बैठें। बीजेपी और जेडीयू के नेताओं में यदि हिम्मत है तो सामने आकर लड़ाई लड़ें, घर पर चूड़ी पहन कर न बैठें। यदि लालू जी जेल से बाहर आ जाएं तो गर्दा उड़ जाएगा और यदि वे बाहर होते तो यकीनन ऐसा काला कानून कभी लागू नहीं होता।'
उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप पहले भी अपने बयानों और कामों को लेकर चर्चा में रहे हैं और उनका विरोधी धड़ा हमेशा से ही उन पर यह आरोप लगाता आया है कि वह सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं।

तेजप्रताप के विवादास्पद बयान पर एनडीए के नेताओं ने ऐतराज जताया। जदयू के साथ बीजेपी ने भी सख्त रुख अपनाया है। जदयू के नेता आलोक ने तेजप्रताप को पागल तक करार दे दिया। वहीं, भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजप्रताप को अपनी इस बदजुबानी के लिए सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से माफी मांगनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+