लालू के बेटे तेज प्रताप का सुशील मोदी पर विवादित बयान, क्या कहा पढ़िए

बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए उनके वॉट्सएप नंबर पर शादी के करीब 44 हजार प्रस्ताव आने की खबर आती है। इसी मामले के बाद पूरा विवाद गहराया है।

पटना (बिहार)। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी के उस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या उनके बेटे नपुंसक हैं क्या जो वो मेरी शादी की चिंता कर रहे हैं?

tej pratap

सुशील मोदी की टिप्पणी पर भड़के तेज प्रताप

बिहार में इन दिनों शादी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मामला तब शुरू हुआ जब हाल ही में बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए उनके वॉट्सएप नंबर पर शादी के करीब 44 हजार प्रस्ताव आने की खबर आती है।

इस खबर पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि अब बड़ा भाई कुआंरा रहेगा और छोटे भाई की शादी हो जाएगी।

बस इसी मुद्दे पर जब बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव से प्रतिक्रिया मांगी गई तो वो सुशील मोदी पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को अपनी चिंता करनी चाहिए, लेकिन वो हमारे परिवार की चिंता कर रहे हैं।

तेजस्वी को वॉट्सएप नंबर पर आए थे 44 हजार शादी के प्रस्ताव

इसी दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्या सुशील मोदी के बेटे नपुंसक हैं जो वो हमारी चिंता कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री और सड़क निर्माण विभाग मंत्री तेजस्वी यादव ने सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं और जानकारी को लेकर एक वॉट्सएप नंबर जारी किया था।

जिसमें सड़क से संबंधित शिकायतें तो महज तीन हजार के करीब ही आई लेकिन तेजस्वी यादव से शादी के लिए करीब 44 हजार लड़कियों ने प्रस्ताव भेज दिए।

बस इसी मामले में सुशील मोदी ने ट्वीट करके टिप्पणी की थी की बड़े भाई कुंवारे रह जाएंगे और छोटे भाई की शादी हो जाएगी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने सुशील मोदी पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को हमारी शादी की चिंता नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+