'राहुल गांधी डरपोक नेता और फटफटिया मास्टर है', तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद पर बोला तीखा हमला
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पटना में संपन्न हुई। बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। अब बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी के बड़े भाई और जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा "उन्हें ज़िम्मेदारी दी गई है, इसलिए उन्हें निभानी चाहिए। जिसे भी ज़िम्मेदारी मिलती है, उसे निभाना चाहिए।"
इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल को 'फटफटिया मास्टर' और 'डरपोक नेता' बताया, कहा कि उनका काम केवल 'मुर्गा भात' बनाना है। तेज प्रताप यादव के इन तीखे बयानों ने राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ा दी है। एक ओर जहां तेजस्वी यादव को नई जिम्मेदारी मिलने से आरजेडी में उत्साह है, वहीं उनकी टिप्पणियों ने नई सियासी बहस छेड़ दी है।

तेज प्रताप से पहले पूर्व कांग्रेस नेता ने राहुल को कहा था डरपोक
बता दें एक दिन पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने पॉडकास्ट में राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का "सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता" बताकर सीधे हमला बोला था। कभी उनके करीबी रहे शकील अहमद के इस दावे के बाद तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को डरपोक नेता कहा है।

राहुल गांधी पर क्यों आगबबूला हुए तेज प्रताप यादव?
याद रहे बिहार विधानसभा चुनाव आरजेडी ने कांग्रेस के गठबंधन में साथ लड़ा था। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के साथ मिलकर रैलियां और जनसभाएं की थीं, वहीं इंडिया गठबंधन की पहली बैठक के बाद लालू यादव के घर भी राहुल गांधी पहुंचे थे। इस गठबंधन के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद लालू परिवार की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा भी खोला था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications