Bihar Politics: तेज प्रताप की गाड़ी ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी की कार को मारी टक्कर! क्या है हादसे का सच?

बिहार में विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। गुरुवार, 24 जुलाई को विधानसभा की कार्रवाई समाप्त होने के बाद तेज प्रताप यादव की गाड़ी की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार से टक्कर हो गई।

दरअसल, विधानसभा की कार्रवाई समाप्त होने के बाद जब लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से RJD विधायक तेज प्रताप यादव की गाड़ी विधानसभा पोर्टिको से बाहर निकल रही थी तो सामने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान तेज प्रताप की गाड़ी और सम्राट चौधरी की गाड़ी में हल्की सी टक्कर हो गई।

tej pratap yadav samrat chaudhary

सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार
हालांकि, इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर पहुंचा तो यूजर्स ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने तेज प्रताप यादव को रियल लाइफ मुन्ना भईया बता दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है तेजू भैया ने अपनी ताकत दिखा दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो अभी ट्रेलर है। आगे-आगे देखो होता है क्या।' एक ने तो यहां तक दावा कर दिया कि, 'मुझे तेजू का आचरण पता है, उन्होंने ड्राइवर को बोलकर जबरदस्ती टक्कर मरवाई है।'

इससे पहले बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को लेकर बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया। इस बयान के तेज प्रताप यादव ने कड़ा जवाब देते हुए सम्राट चौधरी को 'हद में रहने' की चेतावनी दे डाली है।

तेज प्रताप ने कहा कि, 'सम्राट चौधरी का अस्तित्व अब खत्म हो चुका है। वे उस पार्टी (बीजेपी) से आते हैं जिसकी सोच नाथूराम गोडसे जैसी है, जिसने गांधी जी की हत्या की थी। ये लोग सदन में गुंडागर्दी दिखा रहे हैं।' उन्होंने कहा कि, 'किसी के पिता को गाली देना इनके लिए आम हो गया है। अगर हम इनके पिता के लिए ऐसा बोलें तो इन्हें कैसा लगेगा?'

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि विपक्ष गठबंधन के लोग सदन में जनता के मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के लोग उल्टा गाली-गलौज और हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी को चेताते हुए कहा कि, 'बिहार की जनता उनका बुखार उतार देगी। उन्हें अपनी मर्यादा में रहकर बोलना चाहिए, नहीं तो जनता जवाब दे देगी।

सम्राट चौधरी के बयान पर भड़के
दरअसल, बिहार विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच जमकर बहस हो गई। चौधरी ने तेजस्‍वी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसका बाप अपराधी है, वो क्‍या बोलेगा। वहीं तेजस्‍वी ने कहा कि बीजेपी के उपमुख्यमंत्री मुझे गालियां देते हैं। अगर सरकार में हिम्मत है तो मुझे जेल भेज दे या गोली मार दे।

बाद में बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि भाजपा सारी सीमाएं लांघ रही है। जिस तरह से मुझे गालियां दी हैं, ऐसा सदन में आज तक कभी भी नहीं हुआ। तेजस्‍वी ने कहा कि मैंने कोई अपशब्द नहीं बोला है। राजनीतिक जीवन में कभी अपशब्द नहीं बोला है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि सदन में मुझे मां-बहनों की गालियां दी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+