Teachers Day Special: बिहार के वो शिक्षक जो अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज़ से बटोर रहे सुर्खियां

Teachers Day Special: बिहार के विभिन्न ज़िलों के सरकारी स्कूलों के अनोखे अंदाज़ में पढ़ाने का वीडियो वायरल होते रहता है। शिक्षक दिवस के मौक़े पर आज हम आपको कुछ ऐसे शिक्षकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कक्षा में बच्चे शौक से पढ़ने जाते हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के राजकीय मध्य विद्यालय (कांटी कस्बा) के प्रधानाध्यापक गोपाल फलक के पढ़ाने का अंदाज़ भी काफी अनोखा है। वह अपने पढ़ाने के तरीक़े की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। छात्रों को रोचक और आसान अंदाज़ में पढ़ाने की वजह से बच्चों के दिलों पर राज करते हैं।

unique teaching style

गोपाल फलक की क्लास में जितने देर की होती है, बच्चे बहुत ही दिलचस्पी के साथ पढ़ते हैं। गोपाल फलक कहते हैं कि बच्चों को हंसा और गा के पढ़ाने से क्लास में खुशनुमा माहौल रहता है। इससे बच्चों को समझने में भी आसानी होती है और पढ़ाई का माहौल बना रहता है।

मुजफ्फरपुर के ज़िला के राजकीय बुनियादी विद्यालय बखरी (मुरौल प्रखंड) के टीचर केशव कुमार स्मार्ट क्लास के ज़रिए बच्चों को रोचक तरीक़े से पढ़ाते हैं। जिस सब्जेक्ट को वह पढ़ाते हैं, उससे जुड़ी चीज़ों के पोस्टर, पीपीटी और वीडियो के सहारे बच्चों को अनोखे अंदाज़ में पढ़ाते हुए नज़र आते हैं।

केशव कुमार कहते हैं, इस तरह पढ़ाने से बच्चे बहुत ही आसानी से समझते हैं। आगा खान फाउंडेशन की तरफ़ से स्कूल 2030 कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास की फैसलिटि मुहैया कराई गई है। इसके साथ नेट सुविधा के साथ दो टैब भी दिए गए हैं। डिजिटल पढ़ाई में बच्चे ज़्यादा दिलचस्पी से पढ़ते हैं।

समस्तीपुर जिले के प्राथमिक कन्या विद्यालय (मालदह, हसनपुर प्रखंड) के टीचर बैद्यनाथ रजक भी अपने अनोखे अंदाज़ से पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। वह छात्रों को खेल भरे लहज़े में ही कई सब्जेक्ट आसानी से पढ़ा देते हैं। छात्र उनकी क्लास में बोर नहीं होते हैं।

सोशल मीडिया बैद्यनाथ रजक का चक्रनाती तूफ़ान, आंधी और ख़तरे से बचाव को लेकर पढ़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं वह बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए भी अनोखे अंदाज़ में जागरूक करते रहते हैं।

बांका जिले के प्रोन्नत मध्य विद्यालय (कठौन, कटोरिया प्रखंड) की टीचर खुशबू कुमारी भी अपने अनोखे अंदाज़ से पढ़ाने को लेकर चर्चा में आई थी। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें वह खेल के मैदान में बच्चों के साथ लुका-छिपी खेलते हुए डांस करती दिखी थीं।

रोहतास जिले के सुअरा मध्य विद्यालय (भेड़िया, डीहरी प्रखंड) की टीचर नंदिनी के पढ़ाने का भी लाजवाब तरीका लोगों को काफी पसंद आता है। वह गीत के ज़रिए ही बच्चों को आसानी से व्याकरण पढ़ा देती हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोस वायरल हुए हैं, जिनमें वह अनोखे तरीके से पढ़ाते हुए नज़र आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गाने के ज़रिए व्याकरण पढ़ाती हुई नज़र आईं थी। वह गाना गाते हुए बच्चों को स्त्रीलिंग और पुल्लिंग में फर्क समझा रहीं थीं। उन्होंने तेरा नाम लिख दिया से बच्चों को समझाया कि नाम पुलिंग है। वहीं स्त्रीलिंग को समझाते हुए वर्दी को लेकर गाना गाते हुए बता रही हैं वर्दी कैसे स्त्रीलिंग है। वह ज़्यादातर गीतों के ज़रिए ही हिंदी व्याकरण पढ़ाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+