शिक्षक पति अपनी पत्नी के सामने बना रहा था छात्रा से शारीरिक संबंध

इस बात की भनक उसकी पत्नी को पहले से थी भी पर हर बार पति कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

पटना। पति-पत्नी के रिश्ते में जब कभी कोई दूसरा आ जाता है तो रिश्ते की अहमियत दिन पे दिन खत्म होने लगती है और इस अवैध संबंध की वजह से लोग ऐसी खौफनाक साजिश रचते हैं जिससे उनको जीवन भर पछताना पड़ता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया है। जहां अपनी पत्नी को छोड़ एक शिक्षक छात्रा के साथ जिस्मानी संबंध बना रहा था। इस बात की भनक उसकी पत्नी को पहले से थी भी पर हर बार पति कुछ ना कुछ बहाना बनाकर बात को टाल देता था। लेकिन एक दिन पत्नी ने अपनी आंखों से उसे छात्रा के साथ अश्लीलता का खेल खेलते देख लिया। फिर क्या था इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ और धीरे-धीरे ये बात बहुत आगे बढ़ गई। पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शूरू कर दिया।

पत्नी को घर के किचन में बंद कर दिया

पत्नी को घर के किचन में बंद कर दिया

जब इसको भी पत्नी ने सहन कर लिया तो पति ने उसे मारने का प्लान बनाया और उसे घर के किचन में बंदकर के चला गया। जब इस मामले की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने इस बात की जानकारी लड़की के मायके वालों को दी। जानकारी मिलते ही लड़की को देखने पहुंचे मायके वालों को उससे मिलने नहीं दिया गया। तब मामला और गंभीर हो गया और मायके वाले पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस की मदद से महिला को घर से बाहर निकाला गया। महिला को देख उसके मायके वालों के साथ-साथ पुलिस भी दंग रह गई। क्योंकि उसके शरीर पर लगभग सैकड़ों जगह ऐसे चोट के गंभीर निशान थे जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उसके साथ रोजाना मार पीट की जा रही थी। फिर महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी।

बेटे का बाप नहीं बन रहा था इसलिए पत्नी से था खफा

बेटे का बाप नहीं बन रहा था इसलिए पत्नी से था खफा

आपको बता दें कि मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रसूलपुर का है। जहां 4 साल पहले नागेंद्र ने अपनी बेटी की शादी एक शिक्षक राकेश पाठक ले की थी। शादी के बाद दोनों काफी खुश थे पर लगातार दूसरी बार लड़की जन्म लेने को लेकर परिवार वाले के साथ-साथ पति ना खुश हो गया और उसे घर से बाहर निकालने की साजिश रचने लगा। इसी बीच उसकी मुलाकात अपने क्लास में पढ़ने वाली छात्रा नीलम (काल्पनिक नाम) से हुई। शिक्षक नीलम को झूठे हसीन सपने दिखाते हुए अपने प्यार के जाल में फंसाया गया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए गए।

पत्नी को सब पता था, बस रंगेहाथ पकड़ना चाहती थी

पत्नी को सब पता था, बस रंगेहाथ पकड़ना चाहती थी

इस बात की भनक शिक्षक की पत्नी को लग गई लेकिन हर बार वो इस बात को बकवास बता रहा था। एक दिन घर आने में देर होने के वजह से शिक्षक की पत्नी कोचिंग सेंटर पहुंची जहां अपने पति की करतूत देख उनकी आंखें शर्म से झुक गई। फिर इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ और घर पहुंचने के बाद पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारपीट करते हुए घर में बंद कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि महिला के द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+