Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Teacher MMS Viral: 'अश्लील शिक्षक' मामले में विभाग ने लिया संज्ञान, जा सकती है नौकरी !

Teacher MMS Viral: स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी शिक्षक दयानंद यादव गोलाहू का रहने वाला है, इसलिए वह ग्रामीणों की बातों को भी अनदेखा करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सभी लोगों के सामने शिक्षका का चरित्र उजागर हो गया है।

Teacher MMS Viral: बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं, वहीं अब शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने के साथ ही शिक्षकों की अश्लीलता की खबरें भी सामने आने लगी हैं। पिछले दिनों ऑर्केष्ट्रा में बार बालाओं के साथ शिक्षक के ठुमके लगाने का मामले पर काफी विवाद हुआ था। वहीं अब बांका के शिक्षक का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल बांका थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल के शिक्षक का रसोईया के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अश्लील हरकत करते हुए नज़र आ रहा था। ग्रामीणों ने वीडियो देखने के बाद शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया था लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं हुई थी।

ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला

ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला

सोमवार को ग्रामीणों ने शिक्षक दयानंद यादव (गुड्डू) के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया। मामले की जानकारी ग्राम प्रतिनिधियों को मिली तो वह लोग मौके पर पहुंते। कमल मांझी (मुखिया, करमा पंचायत) ने बांका बीडीओ को डॉ. संजय कुमार को मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद बीडीओ डॉ. संजय कुमार, सीओ अमित रंजन और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आला अधिकरियों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों के साथ शिक्षक दयानंद यादव हमेशा अश्लील हरकत करता है।

शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी शिक्षक दयानंद यादव गोलाहू का रहने वाला है, इसलिए वह ग्रामीणों की बातों को भी अनदेखा करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सभी लोगों के सामने शिक्षका का चरित्र उजागर हो गया है। इसलिए उस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अगर आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीडीओ को लिखित आवेदन भी दिया। वहीं बीडीओ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के मुद्दे पर संज्ञान लिया गया है। विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है।

बार बालाओं के साथ शिक्षक ने लगाए ठुमके

बार बालाओं के साथ शिक्षक ने लगाए ठुमके

गया का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बालाओं के साथ 'रंगीन मिजाज' शिक्षक ठुमका लगाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो के बारे में जब जानकारी इकट्ठा की गई गया तो पता चला कि मंगलवार यह वीडियो है। नवमी की रात में ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शिक्षक ने भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे। गया जिले के बेला गांव (गहलौर पंचायत, मोहड़ा प्रखंड) में ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम में शिक्षक अभय कुमार सिंह भी डांस देखने पहुंचे थे। गांव के ही उच्च विद्यालय हो रहे ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम में डांसर को नाचता देख शिक्षक भी ठुमका लगाने लगे।

'समाज के बच्चों को शिक्षक ने दिय गलत संदेश'

'समाज के बच्चों को शिक्षक ने दिय गलत संदेश'

नाचते-नाचते शिक्षक अभय कुमार सिंह इतना उत्साहित हो गए की मुंह में नोट दबाए हुए डांसर संग ठुमके लगाने लगे। शिक्षक के इस तरह का हरकत देख स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। वहीं लोगों ने कहा कि यह खुद जब इस तरह का हरकत करता है तो गांव के बच्चों को क्या शिक्षा देगा। वायरल वीडियो के बारे में जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिक्षक अभय कुमार का बेला गांव में ही पैतृक घर है। वह कार्यक्रम में बार बालाओं के संग मुंह में नोट दबाए ठुमके लगा रहे थे। इससे समाज में छात्रों को गलत संदेश गया है।

मुझे बादनाम करने की साजिश रची गई- अभय कुमार

मुझे बादनाम करने की साजिश रची गई- अभय कुमार

ग्रामीणों ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कहा कि जब खुद शिक्षक होकर समाज के बच्चों का खयाल नहीं करेंगे तो फिर वह बच्चों के भविष्य को किया सुधारेंगे। उन्होंने अपने इस कृत्य से समाज में बहुत की गलत संदेश दिया है। शिक्षक अभय सिंह से जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो पहले उन्होंने कहा कि बहक गया था। फिर उन्होंने अपने बयान को तुरंत ही बदल दिया और कहा कि वायरल वीडियो मेरा नहीं है, क्योंकि मैं उस समय गया में नहीं था। फ़र्ज़ी वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साज़िश रची जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar Municipal Election 2022: बिहार में टला नगर निकाय चुनाव, जानिए क्या थी बड़ी वजह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+