Tarari Upchunav: विशाल को टिकट, पूर्व IPS ने BJP को घेरा, बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल,कहा- ECI को...

Tarari Upchunav 2024: बिहार में 13 नवंबर को चार सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की तरफ़ से पूर्व आर्मी एसके सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने तस्वीर शेयर करते हुए भाजपा को घेरा है, उन्होंने कई सवाल भी उठाए हैं। तरारी से एनडीए द्वारा विशाल प्रशांत (सुनील पांडेय के बेटे) को टिकट मिलने पर अमिताभ दास ने भाजपा को घेरा है।

Tarari Upchunav Ticket to Vishal Prashant -ex IPS asked from where did he get the license of AK-47

अमिताभ दास ने कहा कि सुनील पांडे AK-47 लेकर घूमता है, वह अपराध को बढ़ावा देता है। यह जानते हुए भी एनडीए ने उसके बेटे विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि भाजपा का हाथ, माफियाओं के साथ है। माफियाओं के इशारे पर भाजपा ने विशाल प्रशांत को टिकट दिया है।

AK-47 की सप्लाई सेना और पुलिस को की जाती है। आम आदमी चाहकर भी इसका लाइसेंस नहीं ले सकता है। अब सवाल यह उठता है, कि जब आम आदमी को AK-47 रखने की इजाज़त नहीं है। इसके बावजूद सुनील पांडे AK-47 के साथ तस्वीर खिंचाता है, हथियार लेकर खुलेआम घूमता है। क्या चुनाव आयोग और सरकार को यह नज़र नहीं आता।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के पास AK-56 मिला था, इस वजह से करीब 3 साल जेल में रहना पड़ा। कायदे से तो बिहार पुलिस को सुनील पांडे के यहां रेड करनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस बात की सूचना भी दूंगा। ECI को भी हम लिखेंगे कि बिहार पुलिस को निर्देश दे कि इसका AK-47 ज़ब्त करे। इस बात की जांच की जाए की AK-47 कहां से और कैसे आया?

अमिताभ दास ने कहा कि सुनील पांडे पहल पशुपति कुमार पारस की पार्टी लोजपा का उपाध्यक्ष था। कुछ महीने पहले ही सुनील पांडे अपने बेटा विशाल प्रशांत के साथ भाजपा में शामिल हुआ। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने ही उसे पार्टी में शामिल करवाया था। उसी के कहने पर एनडीए की तरफ़ से सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को टिकट मिला है।

वन इंडिया हिंदी ने इस मामले में सुनील पांडे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। फोटो और आरोप पूर्व आईपीएस अमिताभ दास द्वारा लगाए गए हैं, वनइंडिया तस्वीर की प्रामाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+