Tarari By Election Bihar: कौन हैं एस के सिंह, पी.के ने जताया भरोसा, जन सुराज से तरारी उपचुनाव के लिए मिला टिकट

Tarari By Election Bihar 2024: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। उपचुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने जीतीऊ उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। इसी क्रम में जन सुराज ने भी तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

जनसुराज की टिकट पर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस के सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं। एसके सिंह के नाम की घोषणा के बाद लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर कौन हैं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जिन पर प्रशांत किशोर ने तरारी विधानसभा से दांव खेला है।

Tarari By Election Bihar 2024

श्री कृष्ण सिंह तरारी के गांव के ही रहने वाले हैं, वह जनसुराज के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और जन सुराज के अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने देश की सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर 41 सालों तक सेवाएं। वहीं 4 सालों तक न्यायिक क्षेत्र में काम करने का अनुभव है।

श्री कृष्ण सिंह ने कहा कि उनकी जड़े तरारी गांव से ही जुड़ी हैं, हमेशा अपने गांव और समाज के लिए वह काम करने को प्राथमिकता देते आए है। ज़िंदगी की पहली पारी में सेना और न्यायिक क्षेत्र सेवाएं दीं। अब दूसरी पारी में समाज और गांव के लिए काम करने जा रहे हैं।

श्री कृष्ण सिंह ने भारतीय सेना के कई अहम पदों पर काम किया। उन्होंने सियाचिन ब्रिगेड की कमान संभाली, कोरा डिवीजन में भूकंप पुनर्वास के नेतृत्व की ज़िम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही लेह में सबसे मुश्किल हालातों में सेना की कमान संभाली। भारतीय सेना में सेवा के दौरान उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया।

देश सेवा के बाद अब श्री कृष्ण सिंह समाज सेवा करने की मकसद से सियासी सफर की शुरुआत कर रहे हैं। जनसुराज पार्टी बनने के बाद प्रशांत किशोर ने सियासी आग़ाज़ के लिए एस के सिंह पर भरोसा जताया है। तरारी उपचुनाव में जनता का क्या फ़ैसला होता है, यह तो परिणाम के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल जनसुराज पूरी तरह से चुनावी मोड में एक्टिव हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+