नीतीश के मंत्री का विवादित बयान, बाबू कुंवर सिंह राजपूत थे तो हुआ महिमामंडन, शहीद रामफल मंडल थे तो मिली गुमनामी

सीतामढ़ी। बिहार के नवनिर्वाचित सरकार में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में अमर शहीद रामफल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने शहीद रामफल की तुलना 1857 के महान क्रांतिकारी बाबू वीर कुंवर से कर दी।

tansport minister sheila mandal controvesrial statement on veer kuwar singh

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि राजपूत समाज से बाबू वीर कुंवर सिंह आते थे इसलिए उन्होंने सिर्फ एक हाथ कटवाया तो उनका महिमामंडन हो गया। बच्चों को उनके बारे में पता है। किताबों में उनकी जीवनी छप गई। लेकिन रामफल मंडल शहीद होने के बाद भी गुमनामी में हैं।

परिवहन मंत्री शहीद रामफल मंडल के घर पहुंची और वहां की बदहाली देख उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। अगर सरकार की तरफ से मकान नहीं दिया गया तो वह अपने निजी कोष से घर बनवा देंगी। अभी तक जो भी घोषणा शहीद रामफल मंडल जी के नाम पर हुई है, उसे वह पूरा करने की कोशिश करेंगे। उनके नाम को और आगे बढ़ाएंगी।

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अमर शहीद रामफल मंडल के साथ न्याय नहीं होने का मलाल जताया। शीला मंडल की इस बयानबाजी प्रदेश की सियासी गर्मी बढ़ गई है। बता दें कि शीला मंडल मधुबनी के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर आई हैं और नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री हैं।

tansport minister sheila mandal controvesrial statement on veer kuwar singh

दरअसल, बीते 29 नवंबर को वह बाजपट्टी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने रामफल मंडल अमर रहे का नारा लगाया।

वहीं शनिवार को बिहार के सहरसा जिले में वीर कुंवर सिंह चौक पर बाबू वीर कुंवर सिंह जागरण मंच के सदस्यों ने बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और राज्य सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

मंच के सदस्यों ने कहा कि बिहार सरकार बिना देर किये शीला मंडल को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करे और आगे कभी ऐसी ओछी राजनीति न हो ये तय करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+