Bihar News: मिठाई विक्रेता की बेटी ने बनाई रग्बी फुटबॉल टीम में जगह, जानिए कौन हैं अंशु कुमारी
Rugby Player Anshu Kumari: बिहार की बेटी अंशु कुमारी ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए हिंदुस्तान की नेशनल रग्बी टीम में जगह बनाई है। गुरुवार को वह एक महीने की ट्रेनिंग के लिए ओडिशा रवाना हो रही हैं। 20 अगस्त से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चीन के ताईपे में अंतर्राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए रग्बी एसोसिएशन ने 29 गर्ल्स प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है। खिलाड़ियों की सूची में सुपौल की रहने वाली 16 वर्षीय अंशु कुमारी का नाम छठे नंबर पर है। निर्मली पंचायत वार्ड 1 (पिपरा प्रखंड, सुपौल) में अंशु का पूरा परिवार रहता है।

पवन कुमार साह की बेटी अंशु कुमारी 10वीं की छात्रा हैं, वह भागीरथ माध्यमिक उच्च विद्यालय निर्मली से पढ़ाई कर रही है। ग़ौरतलब है कि अंशु एक बेहतरीन एथलेटिक्स खिलाड़ियों भी हैं, चार सालों तक उन्होंने एथलेटिक्स में अपने हुनर का परचम लहराया।
अंशु कुमारी को पहली बार 27 मई 2022 को जिले की रग्बी टीम में शामिल किया गया था। वह बतौर रिज़र्व प्लेयर नवादा जिला खेलने गई थी। एक खिलाड़ी के ज़ख्मी होने की वजह से अंशु को टीम में खेलने के लिए जगह मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने कामयाबी की सीढ़ियों को चढ़ना शुरू किया था।
सुपौल में इस 5 से 7 मई तक अंतरजिला टूर्नामेंट हुआ, जिसमें सुपौल की टीम क्वार्टर फ़ाइनल में ही आउट हो गई, लेकिन अंशु स्टेट टीम में चुन लिया गया। पूणे (महाराष्ट्र) में 5 से 7 जून तक हुए अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई।
अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम तीसरे नंबर पर ज़रूर रही लेकिन खेल ने चयनकर्ताओं को अंशु का खेल पसंद आया और अब उन्हें नेशनल टीम में शामिल कर लिया गया है। 29 खिलाड़ियों की लिस्ट में अंशु का नाम छठे नंबर पर है, उड़ीसा में ट्रेनिंग के बाद 15 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी।
आपको बता दें कि अंशु कुमारी के पिता पवन कुमार साह भी अपने ज़माने के अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी थे, लेकिन अचानक बिहार क्रिकेट बोर्ड भंग होने की वजह से उनके सपने अधूरे रह गये। अब वह मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का गुज़ारा कर रहे हैं। बेटी को कामयाब करने के लिए उसका पूरा साथ दे रहे हैं।
पवन कुमार साह रोज़ाना घर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुपौल स्टेडियम ले जाकर अंशु से दौड़ की प्रैक्टिस करवाते हैं। हर रोज़ 2 घंटे अंशु दौड़ का प्रैक्टिस करती है। अंशु की मां रेखा देवी और पिता पवन कुमार साह ने दूसरे अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह भी अपनी बेटियों को सपनों की उड़ान भरने में मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications