तेज प्रताप की दुल्हनियां ढूंढने को सुशील मोदी ने रखी ये तीन शर्तें, जानें क्या?

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत की 3 दिसंबर को पटना में धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस विवाह में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। खास मेहमानों में लालू यादव और सुशील मोदी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से बात भी नहीं की। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने तेज प्रताप को अपने बेटे के विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। मगर तेज प्रताप इस आमंत्रण से ऐसे नाराज हुए कि उन्होंने सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारने की और उनके बेटे की शादी में घुसकर तोड़फोड़ करने की धमकी दी थी। लेकिन कुछ ही दिन में तेज प्रताप के सुर बदले और सम्मान देने के फॉर्म में आ गए और सुशील मोदी से अपने लिए दुल्हनियां ढूंढने का आग्रह कर डाला। सुशील मोदी ने भी तेज प्रताप की दुल्हनियां ढूंढने को तीन शर्तें रख दीं।

दुल्हन खोजने की जिम्मेदारी सुशील मोदी पर

दुल्हन खोजने की जिम्मेदारी सुशील मोदी पर

मीडिया से बात करते हुए जब तेज प्रताप से यह सवाल पूछा गया कि उनकी शादी कब होगी तो इसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि अब वह अपने लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी सुशील मोदी को सौंपते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि बच्चों के लिए दुल्हन ढूंढ़ने की जिम्मेदारी घर के बड़े और बुजुर्गों की होती है और ऐसे में वह यह जिम्मेदारी सुशील मोदी को सौंप रहे हैं।

 स्वीकार की जिम्मेदारी

स्वीकार की जिम्मेदारी

तेज प्रताप ने अपने लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी सुशील मोदी को क्या सौंपी, सुशील मोदी ने बिना देर किए तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली. हां, मगर तेज प्रताप के लिए दुल्हन ढूंढने के लिए मोदी ने तीन शर्तें रखी।

सुशील मोदी ने रखीं तीन शर्तें

सुशील मोदी ने रखीं तीन शर्तें

सुशील मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि वह तेज प्रताप यादव के लिए दुल्हनिया ढूंढ देंगे, लेकिन तेज प्रताप को ये तीन शर्तें माननी होंगी. पहली शर्त यह कि वह अपनी शादी में दहेज नहीं लेंगे, दूसरी शर्त यह कि वह अंगदान करने का संकल्प लें और तीसरी शर्त यह कि वह भविष्य में किसी के भी विवाह में तोड़फोड़ करने की धमकी नहीं देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+