नीतीश कुमार को सुशील मोदी ने दिया ऑफर, बीजेपी का साथ चाहिए तो लालू का छोड़ें साथ

बिहार बीजेपी के बड़े नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी ने कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ देते हैं तो हम उन्हें समर्थन देने को तैयार हैं।

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस घोटाले के हर मामले में अलग-अलग ट्रायल होगा, इसमें लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश का केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है।

बिहार में गरमाई सियासत

नीतीश को साथ लाने के लिए बीजेपी का दांव

नीतीश को साथ लाने के लिए बीजेपी का दांव

बिहार बीजेपी के बड़े नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी ने कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ देते हैं तो हम उन्हें समर्थन देने को तैयार हैं। बता दें कि पहले भी बीजेपी और नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बीच 17 साल तक गठबंधन रहा। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जेडीयू और बीजेपी के बीच अलगाव हो गया। अब एक बार फिर से सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को गठबंधन का प्रस्ताव दिया है।

नीतीश कुमार को लेकर सुशील मोदी का बड़ा दावा

नीतीश कुमार को लेकर सुशील मोदी का बड़ा दावा

इंडिया टुडे से बातचीत में सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को ये प्रस्ताव दिया। इस दौरान बीजेपी नेता ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने एजेंसियों को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी कैबिनेट में शामिल सहयोगियों का फोन लाइन टेप करने का आदेश दिया है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

लालू यादव और शहाबुद्दीन के बीच ऑडियो टेप विवाद सामने आने पर सुशील मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के फोन टेप के बारे में पूरी तरह से जानते हैं, इसके जरिए वो लालू यादव को कमजोर करना चाहते हैं, जिससे 2019 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर उनका अगर सामने आता है तो आरजेडी सुप्रीमो इसका विरोध नहीं करें।

क्या होगी बिहार के सीएम नीतीश की रणनीति?

क्या होगी बिहार के सीएम नीतीश की रणनीति?

बता दें कि हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने इशारा किया था कि आरजेडी नहीं चाहेगी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें। हालांकि कुछ महीने पहले ही लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नीतीश कुमार 'पीएम मटेरियल' हो सकते हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+