Bihar News: लालू प्रसाद के हमलावर पोतों के खिलाफ दर्ज हो NSA के तहत मामला- सुशील कुमार मोदी

Sushil Kumar Modi News: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पर जानलेवा हमला मामले में लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है।

सुशील मोदी ने कहा कहा कि आरोपी तनुज यादव और नयन यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रिश्ते में पोते हैं। दोनों को बचाने के लिए पुलिस ने इसलिए मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावर के खिलाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत होनी चाहिए थी।

Sushil Kumar Modi raised question on RJD Chief lalu Prasad Yadav Bihar news in hindi

सुशील मोदी ने कहा कि गाड़ी से खींच कर एक अधिकारी को लाठी डंडों से बेहोश होने तक पीटना लॉ एंड आर्डर की नॉर्मल घटना नहीं है, बल्कि पब्लिक आर्डर बिगड़ने का मामला है। सुशील कुमार मोदीने कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से हाथ मिला कर अपराध और भ्रष्टाचार, दोनों से समझौता कर लिया है।

इसलिए महागठबंधन सरकार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, डीएम की गाड़ी में टक्कर मारी जा रही है और दरोगा को ट्रैक्टर से कुचला जा रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने के विभिन्न आरोपों में घिरे लालू-राबड़ी परिवार का बचाव छोड़ कर 2005 के अच्छे प्रशासक वाले रूप में लौटना चाहिए।

कार्यपालक अधिकारी पर हमले के तीन दिन बाद भी मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। दोनों आरोपी लालू प्रसाद के रिश्तेदार हैं और जमीन कब्जा करने जैसे कई गंभीर मामलों में संलिप्त नागेंद्र राय के बेटे हैं। पुलिस ने जीवन-मृत्यु के बीच जूझते अधिकारी के खिलाफ़ हमलावरों की प्राथमिकी तो गंभीर धाराओं में दर्ज की।

वहीं पीड़ित अधिकारी की प्राथमिकी को ही बहुत कमज़ोर धाराओं के तहत दर्ज की गई। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव केवल दिखावे के लिए "सख्त कार्रवाई" करने वाला बयान दे रहे हैं और पुलिस ने भी दिखावे के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । सब-कुछ स्क्रिप्टेड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+