बात होई पढ़ाई प, बात होई दवाई प, ढेर भइल मंदिर-मस्जिद, धरम-जात-पात, अब बात होई महंगाई प- सुशील

Bihar Politics: बिहार में आम आदमी पार्टी भी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में आप नेता प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में जन संपर्क अभियान भी चला रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी के नेता अनोखे अंदाज़ में लोगों से मुखातिब होते हुए नज़र आए। भोजपुरी भाषा में लोगों के सामन अपनी बात रखी।

आप नेता सुशील कुमार ने वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि अब बात होई पढ़ाई प, बात होई दवाई प, ढेर भइल मंदिर-मस्जिद, धरम-जात-पात, अब बात होई महंगाई प। उन्होंने कहा कि धर्म, जात, मंदिर और मस्जिद के नाम पर नेता लोग सियासी रोटी सेकते आ रहे हैं।

Sushil Kumar AAP Leader Bihar interacted with people in Bhojpuri language, narrated political poem

इन मुद्दों पर बहुत बात हो चुकी है, अब बिहार में पढ़ाई, दवाई और महंगाई पर बात करने की ज़रूरत है। जनता को अहम मुद्दों से भ्रमित कर, लोग सियासत करते आ रहे हैं। अब बिहार में बदलाव की ज़रूरत है। प्रदेश की गंदगी को झाड़ू से साफ़ करने का वक्त आ चुका है।

Recommended Video

    बात होई पढ़ाई प, बात होई दवाई प, ढेर भइल मंदिर-मस्जिद, धरम-जात-पात, अब बात होई महंगाई प- सुशील

    किसानों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, खाद वगैरह के दाम बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। जेब खाली होने की वजह से घर परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। धर्म और जात पात के नाम पर समाज के लोगों को बांट दिया जाता है, इसलिए विकास के मुद्दा पर बात नहीं होती है।

    आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से दिल्ली की तस्वीर बदली, पंजाब के लोगों से किया वादा पूरा किया। उसी तरह अब बिहार में बहार लाने की तैयारी है। आम आदमी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को बात करती है, जनता की भलाई के लिए क़दम उठाती है।

    महंगाई के इस दौर में गरीब लोगों को बच्चों की पढ़ाई, तबियत ख़राब हुई तो दवाई के लिए सोचना पड़ रहा है। बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो सबसे पहले जनता से जुड़े मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार पर ध्यान दिया जाएगा ताकि प्रदेश की तस्वीर दिल्ली और पंजाब की तरह बदल सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+