सुशील ने तेज प्रताप यादव पर लगाया भ्रष्टाचार के आरोप, कहा- गलत तरीके से आवंटित हुआ पेट्रोल पंप
सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे करोड़ों की जमीन और कंपनी के मालिक बन बैठे।
पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और सत्ता में साझेदार राष्ट्रीय जनता दल में ठनी है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निशाने पर हैं।
इससे पहले लालू के बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप पर मिट्टी घोटाले का आरोप लगा चुके सुशील ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि तेज प्रताप ने गलत तरीके से पेट्रोल पंप लिया है।

सुशील ने प्रेस वार्ता में दावा किया है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना के न्यू बाइपास पर बेऊर के पास गलत कागजों के आधार पर अधिकारियों की मिलीभगत से 2011 में भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप अपने नाम आवंटित करा लिया।
सुशील ने दावा किया कि जिस समय तेज प्रताप ने 2011 में आवेदन किया और साक्षात्कार दिया उस समय नेशनल हाईवे नंबर 30 के पास न्यू बाइपास की 43 डिसमिल जमीन उनके पास थी ही नहीं।ॉ
सुशील का यह है दावा
सुशील ने कहा बिहटा में बीयर फैक्ट्री लगाने वाले अमिल कत्याल ने 9 जनवरी,2012 को AK Infosystem के MD के नाते तेजस्वी यादव को पेट्रोल पंप लगाने के लिए 136 डिसमिल जमीन लीज पर दे दिया।
दावा किया गया है कि पेट्रोल पंप हेतु आवेदन दिया तेज प्रताप ने लेकिन इस कार्य के लिए जमीन लीज पर तेजस्वी यादव को मिली। सुशील ने कहा कि जब जमीन और लीज दोनों तेज प्रताप के नाम से नहीं थे तो उन्हें कैसे पेट्रोल पंप आवंटित कर दिया गया।
दावा किया गया है कि साल 2014 में राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव करोड़ों की जमीन के साथ पूरी कंपनी के मालिक बन गए। वहीं राजद की ओर से कहा गया है कि ये सारे आरोप निराधार हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications