सुपौलः चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधा फिर लोगों ने जूता-चप्पल पहनाकर खूब पीटा
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में चोरी के आरोप में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी को खंभे में बांध कर जूते-चप्पल का माला भी पहनाया गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद गंभीर रूप से जख्मी कथित आरोपी रमेश रजक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी छातापुर में भर्ती करवाया है।

बताया जाता है कि देर रात मनगंज के रहने वाले रमेश रजक घिबहा गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके आरोप में रमेश रजक की पिटाई की गई है। जबकि आरोपी रमेश रजक का कहना है कि वो देर रात उस गांव से अपने निजी काम को लेकर गुजर रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की है। चोरी कौन किया ये तो जांच का विषय है और जांच के बाद ही मामला सामने आ पायेगा। लेकिन जिस तरह से एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की गई है वो दुखद है।
हालांकि मारपीट के दौरान किसी ने मारपिटाई का वीडियो लेकर वायरल कर दिया, जिसके बाद छातापुर पुलिस ने कथित आरोपी चोर जो गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी की पिटाई करने वालों के विरुद्ध भी मामला दर्ज की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications