बिहार: दसवीं के छात्र पर चाकू से 80 बार वार कर की गई निर्मम हत्या

मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ले का है जहां बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया

पटना। अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे दसवीं में पढ़ने वाले छात्र को कुछ अपराधियों ने मोतिहारी स्टेशन के पास घेर लिया तथा उसके शरीर पर चाकुओं से 80 बार वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मामला मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ले का है जहां बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार होने में भी कामयाब रहे।

घात लगाए अपराधियों ने किया छात्र पर हमला

घात लगाए अपराधियों ने किया छात्र पर हमला

घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली, वे मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पार्टी से दोस्त के साथ लौट रहा था छात्र

पार्टी से दोस्त के साथ लौट रहा था छात्र

मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला का रहने वाला छात्र विपुल कुमार अपने परिवार वालों के साथ पिछले 2 साल से यहां रहता था और शांति निकेतन स्कूल में पढ़ाई करता था। किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र जिले के ही पकरी दयाल का रहने वाला था और उसके पिता राजेश कुमार त्रिपाठी शहर में ही नौकरी करते थे। वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था जहां से लौटने के दौरान शांतिपुरी मोहल्ले से पहले स्टेट बैंक के एटीएम के पास पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

अपराधियों ने छात्र पर बरसा दिए चाकू

अपराधियों ने छात्र पर बरसा दिए चाकू

जब तक उसके दोस्त कुछ समझते थे तब तक अपराधी चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर चुका था। किसी तरह अपराधियों के चंगुल से उसके दोस्त ने भागते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। विपुल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

मामले की जानकारी जैसे ही नजदीकी थाने को मिली, पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में छापेमारी करने लगी। वही हत्या के कारण को जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+