बेगूसराय में अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख, जांच के आदेश

पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी और वहां से फरार हो गए। इस घटना का स्थानीय नेताओं ने विरोध किया और तुरंत मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी। प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Statue of Ambedkar smeared with black colour in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार का है जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर शुक्रवार की शाम को कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने कालिख पोत दी। जब इस बात की जानकारी वहां के स्थानीय लोगों और नेताओं को मिली तो उन्होंने अपना विरोध जताया। बातचीत करते हुए स्थानीय नेता सरोज कुमार ने कहा कि इस घटना के पीछे राजनीतिक साजिश है, राजनीति के तहत ऐसा किया जा रहा है, पूरे मामले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं जब इस मामले की जानकारी प्रशासन को हुई तो स्थानीय बीडीओ मनोज कुमार को जांच सौंप दी गई और तत्काल अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+